एक्सप्लोरर

आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे बोले- संसद चाहेगी तो PoK को वापस लेने के लिए आर्मी करेगी कार्रवाई

नए थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने आज कहा किया कि अगर देश की संसद चाहेगी तो सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए कारवाई कर सकती है. उन्होंने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है‌‌.

नई दिल्ली: नए थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने आज एलान किया कि अगर देश की संसद चाहेगी तो सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए कारवाई कर सकती है‌ क्योंकि संसद इस बारे में प्रस्ताव पास कर चुकी है कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है‌‌. सेना दिवस से पहले थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे आज राजधानी दिल्ली में सालाना प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने साफ तौर से कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और उसे वापस लेने के लिए संसद को प्रस्ताव पास करना होगा.

सियाचिन और शक्सगम घाटी पर थलसेनाध्यक्ष ने कहा कि चीन और पाकिस्तान की सांठगांठ को किसी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता‌.‌ टू-फ्रंट वॉर यानी चीन और पाकिस्तान से एक साथ युद्ध की स्थिति में जनरल नरवणे ने कहा कि हमारी पश्चिमी सीमाएं (पाकिस्तान से सटी) बेहद मजबूत है लेकिन अब हमारा ध्यान (चीन से सटी) पूर्वी सीमाओं को मजबूत करना है. इसके लिए चीन सीमा पर सड़कें, सैनिकों के रहने के लिए बैरक, गोला-बारूद रखने के लिए ज्यादा स्टोर बनाए जा रहे हैं. जनरल नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने एडवांस वैपेन (आधुनिक हथियार) अब चीन सीमा पर तैनात कर दिए हैं.

थलसेना प्रमुख ने कहा कि जब भी भारत को दो मोर्चों पर लड़ाई लड़नी पड़ी तो एक ही फ्रंट पर मुख्य लड़ाई लड़ी जाएगी, जबकि दूसरा सेकेंडरी होगा. इसलिए भारतीय सेना इसके लिए तैयार. हालांकि उन्होनें कहा कि वुहान सम्मिट के बाद से भारत और चीन की सेनाओं को जो सामिरक-दिशानिर्देश जारी किए गए थे उसके बाद से चीन सीमा पर शांति है.

एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की कार्यशैली पर जोरदार प्रहार करते हुए थलसेनाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना एक प्रोफेशनल आर्मी है जो दुश्मन की सेना और सैनिकों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय गाइडलाइंस के अनुसान कार्रवाई करती है. भारतीय सेना पाकिस्तान की तरह किसी भी तरह से दुश्मन सैनिकों के साथ कोई बर्बरतापूर्ण कारवाई नहीं कर सकती. जनरल नरवणे का इशारा पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट टीम) की तरफ इशारा था जो भारत की सीमा में चोरी-छिपे घुसकर भारतीय सैनिकों पर हमला करती है और उनके शवों को क्षतविक्षत कर देती है.

लेकिन जनरल नरवणे का पीओके का बयान इस मायने में भी अहम है क्योंकि उनके पूर्व समकक्ष (अब सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने हाल ही में कहा थी कि सेना सत्तारूढ़ सरकार के आदेशों का पालन करती है‌. ऐसे में जनरल नरवणे ने साफ कर किया कि भारतीय सेना संसद का आदेश मानेगी.

सालाना प्रेस कांफ्रेंस की शुरूआत भी जनरल नरवणे ने सेना और सैनिकों की 'निष्ठा' देश के संविधान के प्रति होने से की. उन्होनें कहा कि सेना संविधान के प्रस्तावना ('प्रेम्बेल') में अंकित ' स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे' के अनुसार ही काम करती है.

हाल ही में आए नागरिक संसोधन अधिनियम (सीएए) पर अप्रत्यक्ष तौर से जवाब देते हुए थलसेना प्रमुख ने कहा कि "भारतीय सेना एक पेशेवर सेना है. हम भारत के लोगों से हैं और लोगों के लिए हैं. हमारी कार्यवाही हमारे देशवासियों के लिए हैं. हम भारतीय संविधान के दायरे में कार्य करते हैं और हमारे निहित मूल्य भारतीय संविधान में हैं".

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट का वारंट, याचिकाकर्ता से पूछा- 'जल्दबाजी का क्या लॉजिक'
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट का वारंट, याचिकाकर्ता से पूछा- 'जल्दबाजी का क्या लॉजिक'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget