एक्सप्लोरर

Teesta Setalvad Case: मामले की जांच करेगी SIT, गुजरात दंगों से जुड़े केस को लेकर हिरासत में है तीस्ता सीतलवाड़

Teesta Setalvad Case: तीस्ता सीतलवाड़ मामले की जांच के लिए एटीएस डीआईजी दीपन भद्रन सहित चार सदस्यों वाली एक एसआईटी का गठन किया गया है.

SIT Formed In Teesta Setalvad Case: तीस्ता सीतलवाड़ मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है. चार सदस्यों वाली इस एसआईटी का गठन गुजरात पुलिस (Gujarat Police) द्वारा किया गया जोकि अब पूरे मामले की जांच करेगी. सूत्रो कें मुताबिक एसआईटी में 3 आईपीएस अधिकारी केस की जांच करेंगे. एसओजी के एसीपी बीसी सोलंकी भी एसआईटी में शामिल हैं. इनके अलावा डीसीपी चैतन्य मांडलिक, एटीएस के डीआईजी दीपन भद्रन और एटीएस के एसपी सुनील जोशी भी एसआईटी में शामिल हैं. 

अहमदाबाद अपराध शाखा में तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में उन्हें शनिवार को गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने मुंबई से हिरासत में लिया था. सीतलवाड़ की गिरफ्तारी उनके एनजीओ के सिलसिले में है, जिसने कानूनी लड़ाई के दौरान जकिया जाफरी का समर्थन किया था. 

गुजरात दंगों से जुड़ा है मामला 

जाफरी के पति एहसान जाफरी, जो कांग्रेस के नेता थे, 2002 के गुजरात दंगों के दौरान मारे गए थे. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जकिया जाफरी की याचिका खारिज करने व गुजरात दंगों पर फैसले को बरकरार रखने के बाद मामला फिर से गरमा गया है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी को 2022 के गुजरात दंगों में दी गई क्लीन चिट को बरकरार रखा था. 

कोर्ट ने सीतलवाड़ का किया था जिक्र

कोर्ट ने कहा था कि जकिया जाफरी के आवेदन में कोई मैरिट नहीं है. कोर्ट ने गुजरात मजिस्ट्रेट के एसआईटी रिपोर्ट को स्वीकार करने वाले 2012 के आदेश को बरकरार रखा था. साथ ही कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि मामले में सह-याचिकाकर्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) ने जकिया जाफरी (Zakia Jafri) की भावनाओं का शोषण किया. कोर्ट के फैसले के बाद तीस्ता सीतलवाड़, पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट (Sanjiv Bhatt) और पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार (RB ShriKumar) के खिलाफ अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया था. तीस्ता और श्रीकुमार को हिरासत में लिया गया जबकि संजीव भट्ट पहले से ही जेल में है. पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार को गांधीनगर से हिरासत में लिया गया था. 

ये भी पढ़ें- 

Teesta Setalvad Detained: 'जिस तरह का कर्म किया, वैसी मिलेगी सजा', तीस्ता की गिरफ्तारी पर बोली BJP, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप 

Teesta Setalvad Detained: ATS ने तीस्ता सीतलवाड़ को हिरासत में लिया, गुजरात दंगों के मामलों में साजिश का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget