एक्सप्लोरर

Target Killing: जम्मू कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, शोपियां में आतंकियों ने यूपी के दो मजदूरों पर ग्रेनेड से किया हमला

Target Killing In Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने दो मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला कर उनकी हत्या कर दी. दोनों उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले थे. 

Target Killing In Jammu & Kashmir: कश्मीरी पंडित की हत्या के कुछ दिनों बाद एक बार फिर घाटी से टारगेट किलिंग की घटना सामने आयी है. जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों की ग्रेनेड से हमला कर हत्या कर दी. शोपियां के हरमेन में मारे गए इन दोनों लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले मनीष कुमार और रामसागर के तौर पर हुई है. इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव यूनिट (एसआईयू) की तरफ से इस समय पूरे पुलवामा में छापेमारी की जा रही है.

आतंकियों ने शोपियां के हरमन इलाके में दोनों मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कश्मीर जोन के एडीजीपी विजय कुमार ने मीडिया को बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर गनी था जिसने इन मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका था. शोपियां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर छापेमारी चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के वक्त दोनों मजदूर टिन शेड में सो रहे थे. इसी दौरान आतंकियों ने उन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया.

कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की थी हत्या 

15 अक्टूबर को भी आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को अपना निशाना बनाया था. शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए. जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा समेत राजनीतिक दलों ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी. वहीं, पुलिस के बयान के मुताबिक, पूरण कृष्ण भट्ट की हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर ने ली है.

टारगेट किलिंग की ये लिस्ट

  • 11 मार्च- कुलगाम के अडूरा गांव में सरपंच की हत्या 
  • 12 मई- बडगाम में सरकारी कर्मचारी राहुल भट की हत्या 
  • 13 मई- पुलवामा में पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद की हत्या
  • 25 मई- बडगाम में टीवी आर्टिस्ट अमरीन भट की गोली मारकर हत्या 
  • 31 मई- कुलगाम में महिला टीचर रजनीबाला की हत्या 
  • 2 जून- काजीगुंड में बैंक मैनेजर विजय कुमार का मर्डर
  • 16 अगस्त- शोपियां के सेब बागान में सुनील कुमार भट्ट की हत्या

जम्मू कश्मीर में हर वो शख्स आतंकियों की हिटलिस्ट में है जो देश भक्त है फिर चाहे उसका मजहब कुछ भी हो. गैर कश्मीरियों की पहचान करने के लिए आतंकियों की एक स्पेशल टीम है. जो पहले टारगेट को सेलेक्ट करती है और फिर अटैक करती है.

 यह भी पढ़ें.

Delhi Excise Policy Case: 9 घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया का दावा- AAP छोड़ने का बनाया गया दबाव, CBI ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget