एक्सप्लोरर

शशिकला के आज शपथग्रहण पर सस्पेंस बरकरार, गवर्नर कब लौटेंगे चेन्नई साफ नहीं

नई दिल्ली: एआईएडीएमके महासचिव वी के शशिकला नटराजन के आज सीएम पद की शपथ लेने को लेकर सस्पेंस बरकार है, क्योंकि ये साफ नहीं है कि सूबे के राज्यपाल कब चेन्नई लौटेंगे. खबरें हैं कि कम से कम आज या कल तक गवर्नर चेन्नई नहीं लौटेंगे. ऐसे में मुमकिन है कि शशिकला का शपथग्रहण समारोह एक-दो दिन के लिए टल जाए. शशिकला के आज मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने की चर्चा तो है, लेकिन इस बारे में अब तक पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

तमिलनाडु के राज्यपाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और उनकी मंत्री परिषद के सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. इस घटनाक्रम के बाद शशिकला का सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया. शशिकला नटराजन को रविवार को एआईएडीएमके विधायकों ने विधायक दल की बैठक में नेता चुना था.

शशिकला नौ महीने में तमिलनाडु की तीसरी सीएम होंगी. 1972 में एमजीआर ने डीएमके से अलग हो एआईएडीएमके बनाई थी. दो ही नेता रहे. एमजीआर और जयललिता. 45 साल बाद पार्टी में अब शशिकला तीसरा बड़ा चेहरा होंगी. शशिकला को पार्टी के अंदर और बाहर चुनौतियों का सामना है.

शशिकला के शपथ ग्रहण पर रोक की मांग

इस बीच सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर मंगलवार को शशिकला के शपथ ग्रहण को रोकने की मांग की गई है. हालांकि मद्रास विश्वविद्यालय के हॉल को अदालत के निर्देश के इंतजार के बीच शपथग्रहण समारोप के लिए तैयार किया जा रहा है.

इसी हॉल में दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता का भी शपथग्रहण समारोह हुआ था. शशिकला के आज शपथ लेने की चर्चाओं के बीच पार्टी अबतक इस बारे में चुप है. एआईएडीएमके के एक वरिष्ठ सूत्र ने हालांकि संकेत दिए कि शपथ ग्रहण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget