एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु के प्राचीन शैव मठ के महंत की पालकी में शोभायात्रा पर रोक, छिड़ा सियासी विवाद

Tamil Nadu Politics: शोभायात्रा के समर्थकों का मानना है कि इस 500 सालों की पुरानी परंपरा को बैन करने का अधिकार किसी के पास नहीं है.

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले में शैव मठ के महंत को पालकी में बैठाकर कंधों पर ले जाने की परंपरा पर रोक लगा दी गई है. मयिलादुथुराई के जिलाधिकारी ने इस परंपरागत शोभायात्रा को मानवाधिकारों के उल्लंघन का हवाला देकर रोक लगा दी है. आपको बता दें कि ये परंपरा 500 सालों से चली आ रही है. इसके बाद मठ के अनुयायियों और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शोभायात्रा के समर्थकों ने जिला प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर दिया है और पट्टिना प्रवेशम यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है. शोभायात्रा के समर्थकों का मानना है कि इस 500 सालों की पुरानी परंपरा को बैन करने का अधिकार किसी के पास नहीं है.

समर्थकों का कहना है कि अंग्रेजों के राज में भी किसी ने इस यात्रा को रोकने की कोशिश नहीं की थी और आजादी के बाद अब तक के किसी भी मुख्यमंत्री ने इस शोभायात्रा को नहीं रोका यह तो धार्मिक मामलों में दखलअंदाजी का मामला है. इसके साथ ही समर्थकों ने राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से दखल देने की मांग की गई है. एआईएडीएमके और बीजेपी ने विधानसभा में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार को निशाना बनाने के साथ विपक्ष के इस आदेश का विरोध शुरू कर दिया है. हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पी के शेखर बाबू ने कहा है कि मुख्यमंत्री स्टालिन मठ के प्रमुख से बात करेंगे. वहीं स्टेट बीजेपी के प्रमुख के अन्नामलाई ने इस मुद्दे पर द्रमुक सरकार की खिंचाई की है और कहा है कि अगर अधिकारियों ने अनुष्ठान की अनुमति नहीं दी तो वह खुद पालकी उठा लेंगे.

मुख्यमंत्री स्टालिन से हस्तक्षेप की मांग
एक अन्य मठ के प्रमुख मदुरै अधीनम ने भी इस निर्देश का कड़ा विरोध किया है और कहा है कि जो भी हो वह पालकी को उठा लेंगे.  मदुरै अधीनम के 293 वें पोंटिफ श्री ला श्री हरिहर श्री ज्ञानसंबंदा देसिका स्वामीगल ने कहा, ''धर्मपुरम अधीनम शैवों के लिए एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है और इस प्राचीन मठवासी संस्थान में प्रथाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और विरोध नहीं किया जाना चाहिए.'' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन को हस्तक्षेप करना चाहिए और इस बात को भी सुनिश्चित करना चाहिए कि ये कार्यक्रम विधिपूर्वक हो. मदुरै अधीनम ने कहा, "यह आयोजन अपने गुरु के लिए विद्यार्थियों की वंदना का प्रतीक है और वे स्वेच्छा से अपने गुरु को अपने कंधों पर दक्षिणा (भेंट) के रूप में ले जाते हैं."

सदियों से हो रहा शोभायात्रा का आयोजन
यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन सदियों से होता आ रहा है और यहां तक कि ब्रिटिश शासन के दौरान और राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों द्वारा इसकी अनुमति दी गई थी. उन्होंने कहा, "इस घटना पर प्रतिबंध लगाना निंदनीय है, यह दावा करते हुए कि यह मानव की गरिमा को प्रभावित करता है. धार्मिक प्रथाओं में हस्तक्षेप करना निंदनीय है. मैं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से अपील करता हूं कि वह पट्टिना प्रवेशम का संचालन करने की जिम्मेदारी निभाएं." श्री ज्ञानसंबंदा देसिका स्वामीगल ने कहा, "मैं धर्मपुरम अधीनम का शिष्य रहा हूं. यहां तक ​​कि अगर यह मेरे जीवन को खतरे में डालता है, तो भी मैं खुद वहां जाऊंगा और उन्हें अपने कंधों पर उठाऊंगा." 

जिले के अधिकारियों ने संविधान के अनुच्छेद 23 के प्रावधान लागू किए
मयिलादुथुराई जिले के अधिकारियों ने इस आयोजन को प्रतिबंधित करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 23 के प्रावधानों को लागू किया है. उन्होंने कुछ समूहों के अनुष्ठान के कड़े विरोध का भी हवाला दिया और कहा कि इस आयोजन से कानून और व्यवस्था की समस्या हो सकती है. इस पर मठ के एक अन्य प्रमुख ने तर्क देते हुए पूछा कि क्या इतिहास कभी पहले भी इस शोभा यात्रा ने किसी की शांति भंग की थी? आपको बता दें कि मदुरै अधीनम को भारत के शैव मतों का सबसे पुराना प्राचीन मठ माना जाता है, जो देश के सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण शिवशक्ति मंदिरों में से एक है.

यह भी पढ़ेंः

Jodhpur Violence: जोधपुर हिंसा में अबतक 141 लोग गिरफ्तार, कैसी है मौजूदा स्थिति? DGP ने बताया

MCD: AAP का बीजेपी पर निशाना, कहा- दिल्ली में 'कूड़े' पर हो रही राजनीति, भ्रष्टाचार में लिप्त है पूरी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget