एक्सप्लोरर

NEP Controversy: 'केंद्र सरकार 10 हजार करोड़ दे तो भी लागू नहीं करेंगे', नई शिक्षा नीति पर क्या बोले तमिलनाडु के CM स्टालिन?

MK Stalin: तमिलनाडु के CM MK स्टालिन ने फिर NEP का विरोध करते हुए कहा कि राज्य इसे लागू नहीं करेगा. उन्होंने इसे सामाजिक न्याय के खिलाफ बताते हुए केंद्र पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया.

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने साफ कर दिया है कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू नहीं होगी. चाहे केंद्र सरकार इसके बदले 10,000 करोड़ रुपये की पेशकश ही क्यों न करे. उन्होंने कहा कि ये विरोध केवल हिंदी थोपने के प्रयास को लेकर नहीं है बल्कि इस नीति में कई ऐसे प्रावधान हैं जो छात्रों और सामाजिक न्याय प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं.

स्टालिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ये नीति छात्रों को स्कूल से दूर कर देगी और कमजोर वर्गों को मिलने वाली वित्तीय सहायता पर भी असर डालेगी. उन्होंने NEP के तहत तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए प्रस्तावित सार्वजनिक परीक्षाओं और कॉलेज प्रवेश के लिए एक समान प्रवेश परीक्षा को लेकर भी चिंता जताई.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर लगाया फंड रोकने का आरोप

मुख्यमंत्री स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर आरोप लगाया कि उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान के तहत तमिलनाडु को मिलने वाले 2,000 करोड़ रुपये की राशि रोकने की धमकी दी. यह अभियान व्यावसायिक शिक्षा को सामान्य शिक्षा से जोड़ने की कोशिश करता है जिसे NEP से जोड़ा जा रहा है. स्टालिन ने इस प्रस्ताव को 'ब्लैकमेल' करार देते हुए इसे राज्य के हितों के खिलाफ बताया.

केंद्रीय मंत्री का पलटवार

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्टालिन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार 'राजनीतिक कारणों' से हिंदी थोपने की झूठी कहानी बना रही है. उन्होंने कहा कि राज्य ने पहले NEP लागू करने पर सहमति जताई थी, लेकिन अब राजनीतिक फायदे के लिए अपना रुख बदल लिया है. प्रधान ने ये भी स्पष्ट किया कि तीन-भाषा नीति किसी विशेष भाषा को थोपने के लिए नहीं बल्कि भारतीय भाषाओं को उचित स्थान देने के लिए बनाई गई है.

तीन-भाषा नीति पर बहस तेज

NEP के तहत तीन-भाषा नीति की अनिवार्यता पर भी विवाद बढ़ गया है. केंद्र सरकार का कहना है कि इस नीति का उद्देश्य भारतीय भाषाओं को सशक्त बनाना है, लेकिन तमिलनाडु ने दो-भाषा नीति को अपनाया हुआ है. प्रधान ने कहा कि हिंदी को थोपने का कोई इरादा नहीं है और बाकी राज्यों में यह नीति पहले से लागू है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि तमिलनाडु के सीमावर्ती इलाकों के छात्रों को अन्य क्षेत्रीय भाषाएं सीखने का अवसर क्यों नहीं मिलना चाहिए.

प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार की ‘कठोर नीतियों’ की वजह से राज्य को पीएम-श्री योजना के तहत मिलने वाले 2,000 करोड़ रुपये का फायदा नहीं मिल पा रहा है. हालांकि मुख्यमंत्री स्टालिन अपने रुख पर अडिग हैं और NEP को लागू करने से साफ इनकार कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget