एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में एक सप्ताह और बढ़ा कोरोना का लॉकडाउन, 28 जून तक रहेगा लागू

इससे पहले तमिलनाडु में जो लॉकडाउन बढ़ाया गया था उसकी समयसीमा 21 जून को खत्म हो रही थी. ऐसे में रविवार को राज्य की एमके स्टालिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 28 जून तक करने का फैसला किया है.

चेन्नई: तमिलनाडु की एमके स्टालिन की सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह और बढ़ाने का फैसला किया है. अब इसे 21 जून से बढ़ाकर 28 जून तक कर दिया गया है. हालांकि, इस दौरान लोगों को जो छूट मिली दी गई थीं, वो जारी रहेंगी. बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने 21 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने का एलान किया था.

तमिलनाडु में कोरोना की स्थिति

तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 8183 नए मामले सामने आए और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.14 लाख हो गयी वहीं 180 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 31015 गयी. स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी. बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 18232 लोग संक्रमण मुक्त हुए और अब तक कुल 23,04,885 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. उपचाराधीन मरीजों यानी एक्टिव केस की संख्या 78,780 है.

तमिलनाडु में 21 मई को कोविड-19 के सर्वाधिक 36,184 नये मामले सामने आये थे, जिसके बाद से यह संख्या लगातार घट रही है. राजधानी चेन्नई में संक्रमण के 468 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 5,28,768 हो गयी, वहीं संक्रमण से अब तक 8,032 मरीज यहां जान गंवा चुके हैं.

शरणार्थी शिविर के बाहर रहने वालों के लिए सहायता राशि देने की योजना की शुरुआत

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर शरणार्थी शिविरों के बाहर रहने वाले 13,553 श्री लंकाई तमिल शरणार्थी परिवारों में से प्रत्येक को चार हजार रुपये की सहायता राशि देने की योजना की शनिवार को शुरुआत की. पहली बार शुरू की गई इस योजना से सरकारी शरणार्थी शिविरों में रहने वाले श्री लंकाई शरणार्थियों को लाभ मिलेगा और सरकारी खजाने पर 5.42 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

एक आधिकारिक आदेश में कहा गया कि चेन्नई में रहने वाले अनिवासी तमिलों के कल्याण और पुनर्वास के आयुक्तालय द्वारा यह जानकारी दी गई कि शिविरों के बाहर रहने वाले लंकाई तमिल शरणार्थियों को कोई सरकारी सहायता नहीं दी जा रही है जिसके बाद तमिलनाडु सरकार ने आदेश जारी किया और 5.42 करोड़ रुपये आवंटित किए.

PM मोदी ने की अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ अहम बैठक, जम्मू-कश्मीर पर सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget