एक्सप्लोरर

'तमिलनाडु में कभी लागू नहीं होने देंगे CAA, मुस्लिमों और तमिल शरणार्थियों से...' :सीएम एमके स्टालिन

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने 29 जनवरी को दावा किया था कि सीएए एक सप्ताह के भीतर देशभर में लागू कर दिया जाएगा. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार (31 जनवरी) को कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) सरकार राज्य में संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को लागू करने की अनुमति कभी नहीं देगी, क्योंकि यह कुछ समूहों मसलन मुसलमानों और देश में शरण लिए श्रीलंकाई तमिलों के प्रति भेदभावपूर्ण है.

सीएम एमके स्टालिन राज्य में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए फिलहाल अन्य देशों की यात्रा पर हैं. उन्होंने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के 29 जनवरी के बयान कि देश में सात दिन के अंदर सीएए लागू किया जाएगा के जबाव में यह बात कही. स्टालिन ने संसद में इसे पेश किए जाने के वक्त संशोधन के पक्ष में मतदान करने के लिए राज्य के मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके की आलोचना की.

'मुस्लिमों और तमिल शरणार्थियों से भेदभाव वाला है कानून'
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर AIADMK की आलोचना की और कहा कि यदि संशोधित नागरिकता विधेयक को उस पार्टी का समर्थन न होता तो शायद यह कानून नहीं बन पाता. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों और मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव करता है. 

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने 29 जनवरी को दावा किया था कि सीएए एक सप्ताह के भीतर देशभर में लागू कर दिया जाएगा. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मटुआ समुदाय बहुल बोंगांव से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद ठाकुर ने कहा था कि कानून को सात दिन के भीतर तेजी से कार्यान्वित किया जाएगा.

'डीएमके ने विपक्ष में रहते किया था CAA का विरोध'
स्टालिन ने कहा कि पहले, जब डीएमके तमिलनाडु में विपक्ष में थी तो पार्टी ने सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कानून को निरस्त करने की मांग करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया था. उन्होंने कहा कि 2021 में पार्टी के सत्ता संभालने के बाद राज्य सरकार ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से सीएए को वापस लेने का आग्रह किया. स्टालिन ने कहा कि डीएमके सरकार इस विवादास्पद कानून को लागू नहीं करेगी.

ये भी पढ़ें:

Mamata Banerjee on ED: 'मुझे जेल में डाला तो छेद कर के आ जाऊंगी बाहर,' ED के एक्शन पर और क्या बोलीं ममता बनर्जी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
बोस पर टिप्पणी पड़ी भारी, बंगाल सरकार ने अनंत महाराज से वापस लिया बंगा विभूषण सम्मान
बोस पर टिप्पणी पड़ी भारी, बंगाल सरकार ने अनंत महाराज से वापस लिया बंगा विभूषण सम्मान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget