एक्सप्लोरर

Tamilnadu: 'मैंने पहले ही बता दिया...', तमिलनाडु चुनाव में बीजेपी के टिकट न देने पर अन्नामलाई ने चुप्पी तोड़ी, जानें क्या कहा

Tamil Nadu Assembly Elections: पीयूष गोयल द्वारा तमिलनाडु के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करने के एक दिन बाद अन्नामलाई ने कहा कि मैंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया था.

बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने शनिवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया था और कोर कमेटी को इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी. चेन्नई में पत्रकारों से बात करते हुए तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने लिखित में बता दिया था कि वे किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगे. 

उन्होंने कहा, “मैंने कोर कमेटी को लिखित में पहले ही बता दिया था कि मैं किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ूंगा. इसलिए ये सच नहीं है कि मुझे टिकट देने से इनकार किया गया बल्कि सच्चाई यह है कि मैंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया.” बीजेपी नेता ने कहा कि मीडिया में इस मामले पर चर्चा होने के कारण वे स्पष्टीकरण दे रहे हैं.  उन्होंने कहा, "चूंकि यह मामला मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है, इसलिए मैं यहां स्पष्टीकरण दे रहा हूं." 

गठबंधन के लिए प्रचार पर ध्यान केंद्रित करेंगे अन्नामलाई 
अन्नामलाई ने अपने फैसले का सम्मान करने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे गठबंधन के लिए प्रचार पर ध्यान केंद्रित करेंगे. उन्होंने कहा, "मैं भाजपा नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने मेरे फैसले का सम्मान किया और मुझे एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने का अवसर दिया." यह घटनाक्रम बीजेपी द्वारा शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद सामने आया है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या कहा
अन्नामलाई की यह टिप्पणी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा तमिलनाडु के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी करने के एक दिन बाद आई है. गोयल ने कहा, "अन्नामलाई पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और उन्होंने किसी एक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के बजाय पूरे राज्य में काम करने का विकल्प चुना है." उन्होंने आगे कहा कि उम्मीदवारों का चयन राज्य इकाई से मिले सुझावों और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के आधार पर किया गया है.

तमिलनाडु में कब होंगे चुनाव
अन्नामलाई ने कहा कि वह एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा, "मैं एक कार्यकर्ता हूं और एनडीए को 210 सीटें जिताने के लक्ष्य के साथ हमारे सभी विजयी बीजेपी और अन्य एनडीए उम्मीदवारों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार करूंगा." तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में चुनाव होंगे. वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

ये भी पढ़ें 

Assam Assembly Elections 2026: ‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget