एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा ने हिंदी थोपे जाने के खिलाफ प्रस्ताव किया पारित, सीएम का केंद्र पर निशाना

Tamil Nadu Assembly: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि राष्ट्रपति को सौंपी गई सिफारिश तमिल सहित राज्य भाषाओं के खिलाफ है.

Tamil Nadu Resolution Against Hindi: तमिलनाडु विधानसभा ने हिंदी 'थोपे जाने' के खिलाफ मंगलवार (18 अक्टूबर) को एक प्रस्ताव पारित किया. तमिलनाडु ने केंद्र से आधिकारिक भाषा पर संसदीय समिति की रिपोर्ट में की गई सिफारिशें लागू नहीं करने का अनुरोध भी किया. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि 9 सितंबर को राष्ट्रपति को सौंपी गई सिफारिश तमिल (Tamil) सहित राज्य भाषाओं के खिलाफ है और इन भाषाओं को बोलने वाले लोगों के हितों के भी खिलाफ है.

तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव में कहा गया कि विधानसभा इस बात पर चिंता जताती है कि संसदीय समिति ने जो सिफारिश की है वह दो भाषा की नीति के खिलाफ विधानसभा में सीएन अन्नादुरई के लाये गये और इस सदन में पारित किये गये प्रस्ताव के खिलाफ है. ये सिफारिश तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के गैर हिंदी भाषी राज्यों से किये गये वादों के भी उलट है. 

प्रस्ताव में और क्या कहा गया?

प्रस्ताव में आगे कहा गया कि इसके साथ-साथ ये सिफारिश आधिकारिक भाषा पर 1968 और 1976 में पारित प्रस्तावों के जरिये अंग्रेजी के उपयोग को आधिकारिक भाषा के रूप में सुनिश्चित किये जाने के खिलाफ है. विधानसभा ने मंगलवार को प्रस्ताव आम सहमति से पारित किया. अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम ने इस दौरान कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य में दो भाषा (तमिल और अंग्रेजी) की नीति का समर्थन किया है. 

मुख्यमंत्री ने पीएम को लिखा था खत

इससे पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हिंदी को लागू करने के संबंध में रविवार (16 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था कि केंद्र सरकार की ओर से गैर-हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी भाषा को लागू करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. एमके स्टालिन ने कहा था कि रिपोर्ट में एक सिफारिश शामिल है कि केंद्रीय विद्यालयों सहित सभी तकनीकी, गैर-तकनीकी संस्थानों और केंद्र सरकार के सभी संस्थानों में हिंदी को शिक्षा का माध्यम बनाया जाएगा. 

'हिंदी थोपे जाने की कोशिशें हैं'

पत्र में कहा गया था कि रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि लोग कुछ नौकरियों के लिए तभी पात्र होंगे जब उन्होंने हिंदी (Hindi) पढ़ी होगी. एमके स्टालिन (MK Stalin) ने आगे कहा था कि ये सभी हमारे संविधान के संघीय सिद्धांतों के खिलाफ हैं और देश के बहुभाषी ताने-बाने को नुकसान पहुंचाएंगे. ये हिंदी 'थोपे जाने' की कोशिशें हैं. 

ये भी पढ़ें- 

हिंदी भाषा को लेकर क्या लड़ाई है? दक्षिण के राज्यों का है ये एतराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget