एक्सप्लोरर

'तलवार दंपत्ति ने ली थी फिल्म अधिकार के बदले मोटी रकम'

मुंबई: नोएडा के बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए तलवार दंपति को बरी कर दिया है. उच्च न्यायालय के इस फैसले से सीबीआई को बड़ा झटका लगा है. इस हाई प्रोफाइल केस पर इससे पहले बॉलीवुड में 2 फिल्में भी बन चुकी हैं. जिनके नाम हैं 'रहस्य' और 'तलवार'. इस मामले में 'रहस्य' के निर्देशक ने तलवार दंपत्ति पर मोटी रकम लेकर दूसरी फिल्म तलवार को कहानी के अधिकार बेचने के आरोप लगाए थे. फिल्म ‘रहस्य’ के निर्देशक मनीष गुप्ता ने दावा किया था कि आरुषि हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘तलवार’ के निर्माताओं से तलवार दंपति ने इसकी कहानी के अधिकार के एवज में बड़ी रकम ली थी. फिल्म ‘रहस्य’ भी वर्ष 2008 में नोएडा के जलवायु विहार में किशोरी आरुषि तलवार और उसके घरेलू नौकर हेमराज की हत्या पर आधारित थी. एक संवाददाता सम्मेलन में यह सवाल पूछे जाने पर कि ‘रहस्य’ और मेघना गुलजार निर्देशित ‘तलवार’ में क्या अंतर है? के जवाब में गुप्ता ने कहा था कि, “तलवार दंपति ने फिल्म के निर्माताओं से बड़ी रकम लेकर उन्हें कहानी के अधिकार बेचे हैं. इतना ही नहीं, इस फिल्म में उनका यह नजरिया भी पेश किया गया है कि वे बेगुनाह हैं और उन्हें फंसाया गया है.” गुप्ता ने कहा, “फिल्म में उनके परिवार के उपनाम ‘तलवार’ के इस्तेमाल पर भी उन्होंने कोई आपत्ति नहीं की. इसमें कोई शक नहीं कि उनकी इजाजत ली गई थी.” Talvar गुप्ता ने ये भी कहा था कि उनकी फिल्म ‘रहस्य’ के बारे में डॉ. राजेश और नूपुर तलवार ने बयान दिया था कि यह फिल्म पूरी तरह एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है. लेकिन बाद में तलवार दंपति ने उनकी फिल्म पर आपत्ति करते हुए मामला दर्ज करा दिया, जिस कारण उनकी फिल्म ग्यारह महीने अदालती कार्यवाही में भी अटकी रही थी. गुप्ता ने दावा किया कि आरुषि की ताई वंदना तलवार ने उन्हें इस मामले से संबंधित अपनी स्वलिखित दो पुस्तिकाएं भी दी थी. उन्होंने कहा था, “पुस्तिकाओं में लिखा है कि तलवार दंपति बेकसूर हैं और सीबीआई ने इस मामले में उन्हें फंसाया है. मैंने उनका प्रस्ताव अस्वीकार करते हुए उन्हें बता दिया था कि मैं यह फिल्म मनोरंजन के लिए बना रहा हूं, लोगों के नजरिए को प्रभावित करने के लिए नहीं. वे चाहते थे कि फिल्म में हम उन्हें बेकसूर दिखाएं.” गुप्ता ने कहा कि इन सब परेशानियों के बावजूद उनकी फिल्म ‘रहस्य’ को काफी सराहा गया और वह बॉक्स ऑफिस पर 100 दिनों तक चली. फिल्म रहस्य जनवरी महीने में 2015 में रिलीज़ हुई. जबकि इसी केस से जुड़ी हुई इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा और तब्बू अभिनीत ‘तलवार’ 2015 गांधी जयंती पर प्रसारित हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget