एक्सप्लोरर

अमित शाह का निजी सचिव बताकर मंत्रियों से फोन पर की बात, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

कोरोना वायरस के कारण हरियाणा के धारूहेड़ा में हीरो होंडा कंपनी में काम रहे एक युवक की नौकरी चली गई. जिसके बाद उसने नौकरी पाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का निजी सचिव बनकर हरियाणा और राजस्थान के श्रम मंत्रियों को फोन किया. जिसे गृह मंत्रालय की शिकायत के आधार पर अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है.

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कथित तौर पर निजी सचिव बनकर हरियाणा और राजस्थान के श्रम मंत्रियों को फोन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के तेह मुंडावर निवासी संदीप चौधरी ने नौकरी के लिए फोन किया था. पुलिस के मुताबिक चौधरी ने बीए और बीएड कर रखा है और वह हरियाणा के धारूहेड़ा में हीरो होंडा कंपनी में काम रहा था लेकिन कोरोना महामारी के चलते उसकी नौकरी चली गयी, उसके बाद उसने नौकरी पाने के लिए एक साजिश रच डाली.

पुलिस के मुताबिक उसे गृह मंत्रालय की शिकायत के आधार पर अपराध शाखा द्वारा मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया. शिकायत में कहा गया था कि एक व्यक्ति ने नौकरी लिए खुद को शाह का निजी सचिव बताकर हरियाणा और राजस्थान के श्रम मंत्रियों को कॉल किया था.

पुलिस ने बताया कि तकनीकी निगरानी के बाद आरोपी को राजस्थान के अलवर जिले में उसके गृहनगर से अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि कोरोना महामारी के चलते काम छूट जाने के बाद उसने राजस्थान और हरियाणा में किसी फैक्टरी में नौकरी पाने के लिए साजिश रची और केंद्रीय गृहमंत्री का निजी सचिव बनकर उसने संबंधित राज्यों के मंत्रियों को फोन करने की ठानी.

पुलिस ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम से सिमकार्ड लिया और फिर अपने आप को शाह का निजी सचिव बताकर हरियाणा के श्रम मंत्री अनूप धनक और राजस्थान के श्रम मंत्री टीकाराम जूली को फोन किया. पुलिस ने मंत्रियों को कॉल करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद कर लिये हैं.

इसे भी देखेंः पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2436 नए मामले आए, 50 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 286 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
TMC Crisis: 'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget