एक्सप्लोरर

'मुसलमान भी पीएम मोदी के साथ खड़ा है', ISSC के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने की PM की तारीफ

इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास किया है.

Syed Naseeruddin Chishti On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी,2025 को दिल्ली की सुंदर नर्सरी में आयोजित सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो 2025' में भाग लिया था. इस अवसर पर उन्होंने रमजान की मुबारकबाद दी और इस्लाम को भाईचारे का मजहब बताया.

समारोह के संबोधन में प्रधानमंत्री ने सूफी संतों और उनकी परंपरा की सराहना की थी. उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब को भारत की पहचान बताया. ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के वंशज, सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की सराहना की.

चिश्ती का बयान
सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा, "पीएम मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, सूफी संतों के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं. उन्होंने सूफीवाद को गहराई से समझा है. अमीर खुसरो ने हिंदुस्तान को जन्नत का बगीचा बताया था, और मोदी जी ने भी यही कहा." उन्होंने कहा कि सूफियों ने इस्लाम का सही चेहरा दिखाया है, अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया है.

मुस्लिम समुदाय पर मोदी के संदेश का असर?
चिश्ती ने कहा कि मोदी के विचारों का मुसलमानों पर सकारात्मक असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मुसलमान पीएम मोदी के साथ खड़े हैं, और देश की प्रगति में भागीदार हैं. उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल' नहीं चाहते कि मुसलमान मोदी के करीब आएं, लेकिन आम मुसलमान सरकार के साथ खड़ा है.

चिश्ती का संदेश
सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा, "भारत सरकार ने पिछले 10 वर्षों में सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास किया है. कोई पक्षपात नहीं हुआ है, सभी के लिए नौकरियां और योजनाएं आई हैं. हिंदुस्तान का मुसलमान समझदार और जिम्मेदार है, वह बहकावे में नहीं आएगा."

चिश्ती का पीएम मोदी को सलाह
 चिश्ती ने पीएम मोदी से मुस्लिम समुदाय के और अधिक कार्यक्रमों में जाने की अपील की.उन्होंने कहा कि इससे गलतफहमियां दूर होंगी और मुसलमानों के बीच विश्वास बढ़ेगा. उन्होंने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री को मुसलमानों से सीधे संवाद करना चाहिए, इससे आपसी समझ और भरोसा बढ़ेगा.

ये भी पढ़े: Sanjay Bhandari Extradition Case: लंदन हाईकोर्ट से भारत को लगा बड़ा झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ संजय भंडारी की अपील मंजूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget