एक्सप्लोरर

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल CM ममता बनर्जी से कहा- ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ वाला लेटर हेड कर लें तैयार

पूर्ब मेदिनीपुर जिले के खेजुरी में एक रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी छोड़ हाल में बीजेपी का दामन थामने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा- उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के शब्द वाला लेटर हेड तैयार करा लेना चाहिए.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की तरफ से सोमवार को हाल में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद ममता बनर्जी और अधिकारी के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है. ममता के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद कभी उनके बेहद करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा हमला बोलते हुए बंगाल की सीएम से कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री वाला अपना लेटर हेड छपवा कर रख लें.

पूर्ब मेदिनीपुर जिले के खेजुरी में एक रैली को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा- 'उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के शब्द वाला लेटर हेड की तैयारी कर लेना चाहिए.'

इससे पहले, ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि वह नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा दोनों ही सीटों से चुनाव लड़ेंगी. ममता ने कहा कि नंदीग्राम उनके दिल के बेहद करीब और लगातार खास रहा है. उन्होंने नंदीग्राम रैली में कहा था- “भवानीपुर मेरी बड़ी बहन है और नंदीग्राम मेरी छोटी बहन है. मैं दोनों ही विधान सभा सीटों से चुनाव लड़ने की कोशिश करूंगी. भवानीपुर की जनता को यह बुरा लग सकता है. लेकिन,मैं उन्हें चोट नहीं पहुंचाना चाहती हूं. अगर मैं यह मैनेज कर सकती हूं तो यह ठीक ह. लेकिन, मैं नंदीग्राम सीट से चुनाव लडूंगी.”

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से ऐलान के बाद नंदीग्राम एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. नंदीग्राम ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी दोनों ही के लिए महत्वपूर्ण रहा है. किसानों के जमीन अधिग्रहण के खिलाफ 13 साल पहले हुए आंदोलन ने शुभेंदु और ममता दोनों को राष्ट्रीय राजनीति के केन्द्र में ला दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget