एक्सप्लोरर

छोटे-मोटे सेटल्मेंट का भी काम करता था संदिग्ध आतंकी जान मोहम्मद शेख़- खुद को बताता था भाई का आदमी

संदिग्ध आतंकी जान मोहम्मद शेख़ मुंबई में छोटे-मोटे सेटल्मेंट का काम करता था. लोगों के बीच वह खुद को भाई का आदमी बताता था.

मुंबईः दिल्ली स्पेशल सेल में तीन अलग अलग राज्यों से 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ़्तार किया है. ये लोग अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कहने के बाद महाराष्ट्र दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आतंकी साज़िश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. इन 6 आरोपियों में से एक आरोपी मुंबई के धारावि इलाक़े का रहने वाला है. इसका नाम जान मोहम्मद शेख़ उर्फ़ समीर कालिया है.

मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों में बताया की जान मोहम्मद शेख़ अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ था और धारावि इलाक़े में छोटे मोटे सेटल्मेंट का काम किया करता था. जान मोहम्मद शेख़ पर आरोप है की वो अपने आसपास के लोगों से (जिससे इसे पैसों का व्यवहार करना होता था) कहता था कि ''मैं भाई का आदमी हूं.'' और फिर छोटे मोटे सेटल्मेंट का काम किया करता था. जान मोहम्मद शेख़ लोकल क्रिमिनल के भी सम्पर्क में रहता था.

दिल्ली स्पेशल सेल के मुताबिक़ जान उन 6 आरोपियों में से एक है जो की त्योहार के समय में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और यूपी में आईईडी (इमप्रोवाईस इम्प्लोसिव डिवाइज़) प्लान कर रहे थे.

गोल्डन टेंपल ट्रेन से किया गया था गिरफ्तार

जान को राजस्थान के कोटा से तब गिरफ़्तार किया गया जब वो मुंबई से दिल्ली गोल्डन टेम्पल ट्रेन से जा रहा था, दिल्ली पुलिस के मुताबिक़ जान दाऊद इब्राहिम के भाई अनिस इब्राहिम के सम्पर्क में था. एटीएस चीफ़ विनीत अग्रवाल ने बताया की जान पिछले 20 सालों से अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के सम्पर्क में है और उसके ख़िलाफ़ 20 साल पहले फ़ायरिंग का मामला दर्ज हुआ था.

साल 2010 में जान के ख़िलाफ़ बिजली चोरी करने का मामला दर्ज है तो वहीं 2 नॉन कोग्निजेबल ओफेंस भी जान के ख़िलाफ़ दर्ज है. एटीएस सूत्रों ने बताया की साल 2019 में जान 2 बार विदेश गया था और उसके हर एक मूवमेंट और वो किस किससे मिला इन सब की जानकारी उन्हें है पर इन सबको जमा करते समय उन्हें किसी भी तरह संदेह नहीं हुआ.

महाराष्ट्र एटीएस चीफ़ विनीत अग्रवाल ने बताया की वो जान से जुड़ी डोजियर जो की एटीएस ने बनाई है इसे दिल्ली पुलिस के साथ साझा करने वाले हैं ताकि दोनो एजेंसियों के बिच बहुत ही बेहतरीन कोर्डिनेशन रहे और इस मामले में और भी जानकारी मिल सके.

गैंग के संपर्क वाले पर होगी पुलिस की नज़र

मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया की साल 1993 में जब मुंबई में आतंकी दाऊद इब्राहिम की प्लानिंग के चलते सीरियल बम धमाके हुए थे तब से लेकर अब तक जितने भी लोगों का अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ संबंध था या है ऐसे लोगों पर पुलिस अब और भी बारीकी से नज़र रखने वाली है.

Mumbai ATS News: मुंबई एटीएस में 100 से ज्यादा पद खाली, अभी एक भी एसीपी नहीं है एटीएस के पास

Gujarat Cabinet News: भूपेंद्र पटेल कैबिनेट का शपथग्रहण आज, 26 से 27 मंत्री ले सकते हैं शपथ

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब

Embed widget