एक्सप्लोरर

एम्स में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी हुई ट्रांसप्लांट, 5 घंटे चला ऑपरेशन

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आज एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया. यह किडनी उन्हें किसी अनजान व्यक्ति ने दी है. एम्स के सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों के एक दल ने अस्पताल के कार्डियो-थोरैकिक सेंटर में पांच घंटे चले ऑपरेशन में किडनी ट्रांसप्लांट किया. डॉक्टरों के इस दल में एम्स के निदेशक डा एम सी मिश्रा, सर्जन डा. वी के बंसल, डा. वी सीनू और किडनी रोग विशेषज्ञ डा. संदीप महाजन शामिल थे.

सूत्रों ने कहा, ‘‘ऑपरेशन सुबह नौ बजे शुरू हुआ और दोपहर ढाई बजे पूरा हुआ जिसके बाद मंत्री को उसी इमारत में स्थित सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भेज दिया गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक जीवित, अनजान दान करने वाला कोई भी इंसान हो सकता है जो रिसीवर से भावनात्मक रूप से जुड़ा हो जैसे कि कोई दोस्त, कोई रिश्तेदार, कोई पड़ोसी या सुसराल पक्ष का कोई व्यक्ति.

चूंकि उनके खुद के परिवार में कोई किडनी दे नहीं सकता था, इसलिए एक जीवित अनजान दानकर्ता से ली गई किडनी का प्रतिरोपण किया गया.’’ सूत्रों के अनुसार, ‘‘प्रक्रिया से पहले प्राधिकरण समिति से मंजूरी ली गयी.’’ डॉक्टरों ने कहा कि 64 साल की सुषमा लंबे समय से डायबटीज से पीड़ित रही हैं. एक जांच के दौरान ही उनके किडनी के काम नहीं करने का पता चला. इसके बाद से वह डायलिसिस पर थीं.

एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, ‘‘उनकी हफ्ते में तीन बार डायलिसिस हो रही थी. ’’ सुषमा स्वराज ने बीते 16 नवंबर को ट्विटर पर लिखा था कि उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है इसलिए वह एम्स में भर्ती हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है, इसलिए मैं एम्स में भर्ती हूं. इस समय मेरी डायलिसिस चल रही है. किडनी के प्रतिरोपण के लिए मेरी स्वास्थ्य जांच की जा रही है. भगवान कृष्ण की कृपा मुझपर बनी रहे.’’ सुषमा पिछले कुछ महीनों में कई बार अस्पताल गयी थीं. उन्हें सात नवंबर को एम्स में भर्ती किया गया था.

विदेश मंत्री के अपने स्वास्थ्य की जानकारी देने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए संदेश दिए और बहुत सारे लोगों ने प्रतिरोपण के लिए अपना गुर्दा देने की भी पेशकश की.

इससे पहले इस साल अप्रैल में निमोनिया एवं दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget