एक्सप्लोरर

लालू परिवार पर अब सुशील मोदी ने फोड़ा 'पेट्रोल बम'!

नई दिल्ली: लालू प्रसाद यादव पर लगातार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी आरोप लगा रहे हैं. लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव पर बिना जमीन के पेट्रोल पंप लेने का आरोप लगा रहे हैं. आरोप है कि पटना के न्यू बाइपास रोड पर बन रहा पेट्रोल पंप लालू के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने गलत तरीके से लिय़ा है. क्या वाकई में ये पेट्रोल पंप लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव का है ? क्या सही में इस पेट्रोल पंप के आवंटन में घोटाला हुआ है ? क्या बिना जमीन के ही तेज प्रताप के नाम पर पेट्रोल पंप आवंटित हुआ ? एबीपी न्यूज के संवाददाता प्रकाश कुमार ने पड़ताल की. उनको पड़ताल में इतना तो मालूम चल गया कि ये पेट्रोल पंप लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का ही है. सुशील मोदी के आरोपों के तह तक जाने से पहले हम अपने दर्शकों को तेज प्रताप के बारे में कुछ जानकारियां दे देते हैं. तेज प्रताप 2015 में पहली बार महुआ से विधायक चुने गए. तेज प्रताप हैं तो लालू के बड़े बेटे लेकिन चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी उम्र छोटे भाई से कम है. इंटर तक पढ़ाई कर चुके हैं, 2010 में पास हुए थे. आरोप है कि जिस वक्त साल 2011 में तेज प्रताप को इस पेट्रोल पंप का आवंटन हुआ उस वक्त उनके नाम पर पेट्रोल पंप लेने के लिए जमीन थी ही नहीं. सुशील मोदी के मुताबिक जमीन के असली मालिक लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव हैं, जबकि पेट्रोल पंप बड़े बेटे के नाम है. जमीन के साथ-साथ सुशील मोदी ये भी आरोप लगा रहे हैं कि तेज प्रताप ने पेट्रोल पंप लेने के लिए जो हलफनामा दिया उसका पालन वो नहीं कर रहे हैं. इसी हलफनामे के आधार पर अब सुशील मोदी नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव से सवाल पूछ रहे हैं. सुशील मोदी दावा करते हैं कि उनकी जानकारी के मुताबिक ऐसा उन्होंने कुछ नहीं किया है. यानी पेट्रोल पंप के मालिक तेज प्रताप तमाम सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं. सुशील मोदी के आरोपों पर आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि ये कोई पहला मौका नहीं है कि जब बीजेपी ने लालू परिवार पर घोटाले का आरोप लगाया है. 30 अप्रैल से लगातार सुशील मोदी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. बीजेपी चाहती है कि नीतीश कुमार लालू के जमीन घोटालों की जांच के लिए एक बड़ी कमेटी बनाए. इस पेट्रोल पंप घोटाले को लेकर सुशील मोदी 11 तारीख को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से भी मिलने वाले हैं. पार्टी ने 17 मई को प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन का भी एलान किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget