एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत केस: सीबीआई से रिपोर्ट मांगने से SC का इनकार, जांच की समय सीमा तय करने से भी मना किया

कोर्ट में याचिकाकर्ता ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत जून महीने में हुई थी. सीबीआई की जांच अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. अभिनेता के परिवार के सदस्य और लाखों प्रशंसक इंतजार कर रहे हैं कि उनकी मौत की गुत्थी सुलझे.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत संदिग्ध मौत मामले की जांच तय समय में पूरा किए जाने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. याचिका में कहा गया था कि सुशांत का परिवार और लाखों प्रशंसक इस बात का इंतज़ार कर रहे हैं कि उनकी मौत की गुत्थी सुलझे. इसलिए, सीबीआई को जांच जल्द पूरी करने को कहा जाना चाहिए.

पुनीत कौर ढांडा नाम की याचिकाकर्ता ने यह कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त को सीबीआई को सुशांत सिंह मामले की जांच सौंपी थी. पर अब तक सीबीआई की जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. सुशांत की मौत जून में हुई थी. तब से उसका परिवार और लाखों प्रशंसक उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

याचिका में यह कहा गया था कि सीबीआई को जांच सौंपे जाने से लोगों को बहुत राहत मिली थी. उन्हें लगा था कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सुशांत की मौत के रहस्य से जल्दी ही पर्दा हटा देगी. लेकिन लगभग 6 महीने का समय हो गया, जांच बेनतीजा है.

याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि वह सीबीआई से अब तक की जांच रिपोर्ट तलब करे. साथ ही, जांच को जल्द से जल्द पूरी करवाने के लिए एक समय सीमा तय कर दे. आज यह मामला चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने लगा. कोर्ट ने इस पर सुनवाई से मना करते हुए याचिका को खारिज कर दिया.

26 जनवरी उपद्रव की जांच में दखल से SC का इंकार, कहा- सरकार को अपना काम करने दीजिए 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget