एक्सप्लोरर

सुशांत केस: CDR, व्हाट्सएप चैट और अन्य अहम जानकारियां किस-किस पुलिस अधिकारी ने निकलवाईं, खुफिया एजेंसियां कर रहीं जांच

सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती समेत अनेक लोगों की व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया/मीडिया पर दिखाई दे रही है. इसके अलावा अनेक लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड सामने आए हैं.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मामले में शामिल किरदारों की सीडीआर, व्हाट्सएप चैट और अन्य अहम जानकारियां किस-किस पुलिस अधिकारियों ने निकलवाईं, खुफिया एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है. इस मामले में शक है कि अरुण जेटली कांड की तर्ज पर इस मामले में शामिल किरदारों की व्यक्तिगत जानकारियां अवैध तरीके से भी निकलवाई गई हैं, जिनका उपयोग किया जा रहा है. खुफिया एजेंसियों के निशाने पर एक आईजी समेत कुछ दूसरे पुलिस अधिकारी भी हैं.

सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती समेत अनेक लोगों की व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया/मीडिया पर दिखाई दे रही है. इसके अलावा अनेक लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड सामने आए हैं. जांच एजेंसी के एक आला अधिकारी के मुताबिक इस मामले में कथित आरोपी पूछताछ के दौरान बेहद सधे बयान दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें पहले से ही पता लग जाता है कि जांच एजेंसी के पास उनके खिलाफ कौन सा दस्तावेज है. उनके द्वारा कौन सी कही बात संदेहास्पद हो सकती है. जांच से जुड़े लोगों का मानना है कि कथित आरोपियों तक पहले ही यह बात पहुंच जा रही है कि उनके खिलाफ जांच एजेंसी के पास क्या दस्तावेज मौजूद हैं.

आखिर कौन है वो शख्स जो सीबीआई की जांच में रोड़े अटका रहा है? कौन है जिसने इन कथित आरोपियों के सीडीआर समेत अन्य अहम जानकारियां निकलवाई हैं? और क्या यह जानकारियां वैध तरीके से निकलवाई गई हैं जो लीक हो रही हैं? इस बाबत केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है. जांच इसलिए भी की जा रही है क्योंकि स्वर्गीय अरुण जेटली सीडीआर कांड में भी ऐसा ही कुछ हुआ था. जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कथित आरोपी पक्ष और शिकायत पक्ष दोनों ही तरफ ऐसा देखा जा रहा है. इन लोगों तक वो बात पहले ही पहुंच जाती है, जो जांच एजेंसी पूछना चाहती है. मसलन शिकायतकर्ता पक्ष ने अपनी शिकायत में कहीं भी यह नहीं कहा कि उन्हें सुशांत के डिप्रेशन के बारे में पता था, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए जब व्हाट्सएप चैट सामने आए तो पता चला कि उनकी बहनें ही उन्हें दवाई देने के बारे में सलाह दे रही थीं. यही नहीं सोशल मीडिया में आने के बाद यह तीनों बहनें अपने वकील के पास भी पहुंच गईं.

इसी प्रकार कथित आरोपी पक्ष के लोगों द्वारा जो बयान दिए जा रहे हैं, वह अपने आप में बेहद सधे हुए हैं और कुछ सवालों के जवाब से तो साफ लगता है कि जवाब देने के पहले वकील से बाकायदा सलाह ली गई होगी. खुफिया एजेंसियां जानना चाहती हैं कि इस मामले में शामिल कथित आरोपियों के सीडीआर पर्सनल बैंक स्टेटमेंट, व्हाट्सएप चैट रिकॉर्ड, मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस, ईडी और सीबीआई के अलावा किसने निकलवाए. अरुण जेटली कांड के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीडीआर समेत अहम जानकारियां निकालने के लिए कई कड़े नियम कानून बना दिए थे, जिनमें साफ तौर पर कहा गया था कि सीडीआर एसीपी लेवल से नीचे का अधिकारी निकाल ही नहीं सकता. खुफिया एजेंसी के एक आला अधिकारी ने कहा कि इस मामले में अहम तथ्य मिलने पर आपराधिक मुकदमा भी दर्ज हो सकता है.

कैसी होती है Special Frontier Force के जवानों की ट्रेनिंग जिन्होंने LAC पर China को दी मात

ये भी पढ़ें:  पी चिदंबरम का सवाल- PM CARES FUND को 5 दिनों में मिले 3076 करोड़ रुपये, कौन हैं ये दाता?  सुशांत सिंह राजपूत केस में नया खुलासा, बहन प्रियंका को मौत से एक महीने पहले बनाया गया था बैंक अकाउंट नॉमिनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget