एक्सप्लोरर

CBI गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 20 अगस्त को सुनवाई करेगी SC

Arvind Kejriwal Bail Plea: अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सीजेआई से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि मामला लिस्ट में बना रहे. इस पर CJI ने अपनी सहमति जताई है और अब 20 को सुनवाई होगी..

Supreme Court on Arvind Kejriwal Bail Plea: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से सीबीआई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब 20 अगस्त को सुनवाई करेगा. अरविंद केजरीवाल की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस को बताया कि रजिस्ट्री ने इस केस को 20 अगस्त के लिए लिस्ट करने की बात कही है.

अभिषेक मनु सिंघवी ने यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि मामला लिस्ट में बना रहे. इस पर चीफ जस्टिस ने अपनी सहमति जताई. ED वाले केस में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे रखी है, लेकिन CBI वाले केस में अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका खारिज की थी और उन्हें जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा था.

ईडी वाले केस में मिल चुकी है जमानत

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग यानी पीएमएलए केस में ईडी की तरफ से गिरफ्तारी वाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी थी. हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने 25 जून को इस आदेश पर रोक लगा दी थी. इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी, जहां से उन्हें 12 जुलाई को अंतरिम जमानत मिल गई थी. हालांकि सीबीआई ने भी उन्हें गिरफ्तार कर रखा है इस वजह से वह जेल में हैं. उन्होंने सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है. 

क्या है अरविंद केजरीवाल पर आरोप?

नवंबर 2021 में शुरू की गई आबकारी नीति के तहत दिल्ली सरकार ने शराब की खुदरा बिक्री से हाथ खींच लिया और निजी लाइसेंसधारियों को दुकानें चलाने की अनुमति दे दी. जुलाई 2022 में दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने दिल्ली सरकार की इस पॉलिसी पर सवाल उठाया और कहा कि इसमें कई नियमों का उल्लंघन किया गया है. यह सब शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है. उन्होंने सितंबर 2022 में यह पॉलिसी रद्द कर दी. इसके बाद मामले में ईडी की एंट्री हुई और उसने रिश्वत लेने और मनी लॉन्ड्रिंग का केस बताते हुए केजरीवाल को गिरफ्तार किया. बाद में इस केस में सीबीआई की भी एंट्री हुई. सीबीआई ने आरोप लगाया है कि शराब कंपनियां आबकारी नीति तैयार करने में शामिल थीं, जिससे उन्हें 12% लाभ होता. इसने कहा गया कि साउथ ग्रुप नामक एक शराब लॉबी ने AAP को ₹100 करोड़ की रिश्वत दी थी, जिसका एक हिस्सा लोक सेवकों को दिया गया था.

ये भी पढ़ें

Himanta Biswa Sarma: असम CM ने मेघालय की यूनिवर्सिटी पर पहले लगाया 'बाढ़ जिहाद' का आरोप, अब कहा 'मक्का' जैसा है इसका गेट

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget