एक्सप्लोरर

आम्रपाली की 'लुका-छिपी' से सुप्रीम कोर्ट नाराज़, 3 निदेशकों को पुलिस हिरासत में भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल शर्मा और 2 अन्य डायरेक्टर्स को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया है.

नई दिल्ली: आम्रपाली के 3 निदेशकों को सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट फॉरेंसिक ऑडिट के लिए दस्तावेज देने में आम्रपाली के लगातार टालमटोल से नाराज़ था. जस्टिस अरुण मिश्रा और उदय यू ललित की बेंच ने कहा, "आपने हमारे साथ बहुत लुका छुपी खेल ली. अब इसे और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा."

मामला निवेशकों को फ्लैट देने में आम्रपाली की नाकामी का है. कोर्ट ये जानना चाहता है कि निवेशकों के हजारों करोड़ रुपयों का आम्रपाली ने क्या किया. क्या इसे दूसरे व्यापार में लगा दिया गया. इसके लिए कोर्ट ने आम्रपाली की सभी 46 कंपनियों के ऑडिट का आदेश दिया है. कोर्ट के आदेश के मुताबिक आम्रपाली को अपनी सभी कंपनियों के बैंक अकाउंट्स का पूरा ब्यौरा ऑडिटर को देना था. लेकिन वो लगातार आनाकानी कर रहा है. ऐसे में आज कोर्ट ने आम्रपाली के निदेशकों अनिल शर्मा, शिव प्रिय और अजय कुमार पुलिस हिरासत में लेने का आदेश दे दिया. तीनों उस वक्त कोर्ट में ही मौजूद थे. अदालत ने कहा है कि जब तक सभी जरूरी दस्तावेज बरामद नहीं हो जाते, ये लोग पुलिस हिरासत में ही रहेंगे. कोर्ट ने दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पुलिस को आपस में समन्वय बनाकर काम करने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि पुलिस तीनों को उन सभी जगहों पर ले जाए, जहां पर दस्तावेज हासिल हो सकते हैं. जब ऑडिटर बरामद दस्तावेजों से संतुष्ट हो जाएंगे, तभी इन लोगों को रिहा किया जाएगा. कोर्ट ने तीनों के पासपोर्ट ज़ब्त करने का भी आदेश दिया है. साथ ही तीनों को अवमानना का नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 24 अक्टूबर को होगी.

जयपुर में तीन गर्भवती महिलाओं समेत 29 लोगों में खतरनाक जीका वायरस, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-हालात काबू में हैं

भिलाई स्टील प्लांट के पाइप लाइन में धमाका, 9 की मौत, कई अन्य बुरी तरह जख्मी

कांग्रेस ने की अकबर के इस्तीफे की मांग, प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और सुषमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget