एक्सप्लोरर

'बहुसंख्यक के हिसाब से कानून' वाले बयान पर बढ़ी जस्टिस यादव की मुसीबत, SC ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से मांगी रिपोर्ट

Justice Shekhar Yadav News: कैंपेन फॉर ज्यूडिशल अकाउंटिबिलिटी एंड रिफॉर्म ने CJI संजीव खन्ना को पत्र लिखकर जस्टिस यादव के खिलाफ इनहाउस जांच की मांग की है, जबकि कपिल सिब्बल ने महाभियोग की मांग की है.

Allahabad High Court Justice Shekhar Yadav Controversy: इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव की ओर से बहुसंख्यकों को लेकर दिए भाषण के बाद उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में जस्टिस यादव की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रहीं हैं. दरअसल, इनके इस भाषण का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से पूरी जानकारी मांगी है.

सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का पता अखबार में छपी एक रिपोर्ट के जरिये चला. इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से इस संबंध में डिटेल रिपोर्ट देने को कहा है. CJAR (कैंपेन फॉर ज्यूडिशल अकाउंटिबिलिटी एंड रिफॉर्म) ने CJI संजीव खन्ना को पत्र लिखकर जस्टिस यादव के खिलाफ इनहाउस जांच की मांग की है.

प्रशांत भूषण ने कार्यक्रम में शामिल होने को ही बताया गलत

CJAR के संयोजक एडवोकेट प्रशांत भूषण ने पत्र में कहा, “जस्टिस यादव ने यूसीसी का समर्थन करते हुए ऐसा भाषण दिया जो विवादास्पद है. VHP के कार्यक्रम में शामिल होना और उनके बयान न्यायिक अनुचितता का उल्लंघन है.”

कपिल सिब्बल ने की जस्टिस के खिलाफ महाभियोग लाने की मांग

वहीं, वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने जस्टिस शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग की मांग की है. सिब्बल ने कहा, “वह चाहते हैं कि जो सत्ता-पक्ष के लोग हैं, वो हमारे साथ जुड़ें, और हम इकट्ठा होकर इस जज का महाभियोग करें. न्यायाधीश का इस तरह का भाषण न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाता है. इससे जनता का विश्वास कमजोर हो सकता है. महाभियोग प्रस्ताव के अलावा कोई और रास्ता नहीं है. यह हर मायने में नफरत फैलाने वाला भाषण है.”

क्या कहा था जस्टिस शेखर कुमार यादव ने?

दरअसल, 8 दिसंबर 2024 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की कानूनी इकाई और हाईकोर्ट इकाई का एक प्रांतीय सम्मेलन था. इसमें जस्टिस शेखर कुमार यादव ने कहा था कि समान नागरिक संहिता (UCC) का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, लैंगिक समानता और धर्मनिर्पेक्षता को बढ़ावा देना है. उन्होंने आगे कहा था कि हिन्दुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यक के अनुसार ही देश चलेगा. जस्टिस यादव ने अपने भाषण में आगे कहा, “एक से ज़्यादा पत्नी रखने, तीन तलाक़ और हलाला के लिए कोई बहाना नहीं है और अब ये प्रथाएं नहीं चलेंगी.” अगले दिन इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ये भी पढ़ें

Adani News: अडानी समूह ने अमेरिका को ऐसे दिया जवाब! श्रीलंका में इस पोर्ट को अपने दम पर बनाने का लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget