एक्सप्लोरर

Maharashtra Case : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- तुरंत सुनवाई संभव नहीं, फिलहाल स्पीकर न लें विधायकों की अयोग्यता पर फैसला

कपिल सिब्बल ने चीफ जस्टिस की बेंच से कहा, "कल अयोग्यता का मामला विधानसभा में सुना जाएगा. आशंका है कि वह उसे खारिज कर देंगे. जब तक सुप्रीम कोर्ट सुनवाई नहीं करता, तब तक स्पीकर को निर्णय लेने से रोक दिया जाए."

Supreme Court On Maharashtra: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि महाराष्ट्र मामले को तुरंत सुन पाना संभव नहीं है. कोर्ट ने कहा है कि जब तक वह सुनवाई नहीं कर लेता, तब तक विधानसभा अध्यक्ष विधायकों की अयोग्यता पर कार्रवाई स्थगित रखें. शिवसेना के उद्धव गुट के नेता सुनील प्रभु के अनुरोध पर कोर्ट ने यह निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट में इस समय एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे खेमे की कई याचिकाएं लंबित है. इसमें से एक मामला शिंदे कैंप के 16 विधायकों की अयोग्यता का है. गर्मी की छुट्टी के दौरान 27 जून को यह मामला लगा था. तब कोर्ट ने इन विधायकों को डिप्टी स्पीकर को जवाब देने के लिए 12 जुलाई तक का समय दे दिया था. कोर्ट ने उससे 1 दिन पहले, यानी 11 जुलाई को खुद मामला सुनने की बात कही थी.

महाराष्ट्र की राजनीतिक खींचतान पर दाखिल हुई दूसरी याचिकाओं को भी कोर्ट ने 11 जुलाई को ही सुनने की बात कही थी. इस बीच राज्य में राजनीतिक स्थिति बदल चुकी है. एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन गए हैं और बीजेपी के राहुल नार्वेकर विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. नियमों के मुताबिक अब स्पीकर ही अयोग्यता के मसले पर सुनवाई करेंगे.

आज गर्मी के अवकाश के बाद पहली बार कोर्ट की सभी बेंच नियमित तरीके से बैठी. लेकिन मामला किसी भी बेंच के सामने सुनवाई की लिस्ट में नहीं लगा था. ऐसे में उद्धव कैंप के सुनील प्रभु की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने मामला चीफ जस्टिस के सामने रखा. माना जा रहा था कि उद्धव कैंप जल्द सुनवाई के अनुरोध करेगा. लेकिन सिब्बल ने फिलहाल स्पीकर की कार्रवाई को स्थगित करने का अनुरोध किया.

कपिल सिब्बल ने चीफ जस्टिस की बेंच से कहा, "कल अयोग्यता का मामला विधानसभा में सुना जाएगा. आशंका है कि वह उसे खारिज कर देंगे. जब तक सुप्रीम कोर्ट सुनवाई नहीं करता, तब तक स्पीकर को निर्णय लेने से रोक दिया जाए." इस पर चीफ जस्टिस ने राज्यपाल की तरफ से कोर्ट में मौजूद सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह स्पीकर को सूचित कर दें कि वह फिलहाल फैसला न लें.

चीफ जस्टिस रमना ने यह भी कहा कि मामले को कल सुनवाई के लिए लगा पाना संभव नहीं होगा. यह समय लेने वाला मामला है. इसके लिए बेंच का गठन तुरंत नहीं हो सकता. चीफ जस्टिस के टिप्पणी से यही लगता है कि मामला इस हफ्ते सुनवाई के लिए लग पाने की संभावना कम ही है. अवकाश के बाद इस हफ्ते कोर्ट में बहुत अधिक मामले सुनवाई के लिए लगे हैं. ऐसे में एक साथ जुड़े महाराष्ट्र के कई मामलों के लिए विशेष रूप से बेंच का बैठना संभव नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Goa Congress Crisis: गोवा में कांग्रेस पर सियासी संकट! सोनिया ने खुद संभाला मोर्चा, जानिए शुरूआत से लेकर अबतक क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget