एक्सप्लोरर

मंत्री नहीं चलाएंगे क्रिकेट, सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से नया संविधान बनाने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने एक राज्य, एक वोट की शर्त में रियायत दी है. लोढ़ा कमिटी की सिफारिश में हर राज्य से एक ही क्रिकेट संघ को पूर्ण सदस्यता देने की सिफारिश की गई थी.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में अब 70 साल से अधिक उम्र के लोग पदाधिकारी नहीं होंगे. सार्वजनिक पद पर बैठे लोग भी बीसीसीआई के पदाधिकारी नहीं बन सकेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को 30 दिन में लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों के मुताबिक नया संविधान बनाने को कहा है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने एक राज्य, एक वोट की शर्त में रियायत दी है. लोढ़ा कमिटी की सिफारिश में हर राज्य से एक ही क्रिकेट संघ को पूर्ण सदस्यता देने की सिफारिश की गई थी. इससे महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों पर असर पड़ रहा था, जहां लंबे अरसे से 3-3 क्रिकेट संघ सक्रिय हैं. साथ ही राज्य के मुताबिक सदस्यता मिलने की शर्त के चलते रेलवे, सेना और विश्वविद्यालयों के क्रिकेट संघ की सदस्यता खत्म हो जाने का खतरा हो गया था. आज सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के तीनों क्रिकेट संघ- मुंबई, महाराष्ट्र और विदर्भ को पूर्ण सदस्यता दे दी. गुजरात के तीनों क्रिकेट बोर्ड- गुजरात, सौराष्ट्र और बड़ौदा भी पूर्ण सदस्य बनने में कामयाब रहे. रेलवे, सर्विसेज और यूनिवर्सिटीज़ को भी सदस्य का दर्जा मिल गया. लोढ़ा कमिटी ने बीसीसीआई या राज्य क्रिकेट बोर्ड में किसी पदाधिकारी का कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद तीन साल के कूलिंग ऑफ पीरियड का प्रावधान रखा था. यानी वो व्यक्ति तीन साल तक दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकता था. आज कोर्ट ने कूलिंग ऑफ पीरियड के प्रावधान को तो बरकरार रखा, लेकिन कहा कि ये दो लगातार कार्यकाल के बाद लागू होगा. ये हैं बीसीसीआई के नए संविधान की अनिवार्य बातें-
  • केंद्र या राज्य में मंत्री का पद संभाल रहे लोग क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी नहीं बन सकेंगे.
  • क्रिकेट संघ में नौ साल पूरे कर चुके लोग भी अब पद पर नहीं रह सकेंगे.
  •  70 साल से ऊपर के लोगों को पद पर नहीं रह सकते.
  • जिन लोगों पर आपराधिक मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, वो भी क्रिकेट बोर्ड का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से 30 दिन में नया संविधान बना कर उसे तमिलनाडु के रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज़ के पास पंजीकृत करवाने के लिए कहा है. राज्य क्रिकेट बोर्ड को भी इस संविधान के मुताबिक अपने नियम बनाने होंगे. यह भी पढ़ें- तीन तलाक बिल में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी, मामलों में जमानत दे सकता है मजिस्ट्रेट दलितों के प्रदर्शन में राहुल गांधी: कहा- 2019 में मोदी को हराएंगे, कमजोरों की सरकार बनाएंगे NDA के हरिवंश बने राज्यसभा के उपसभापति, बीके हरिप्रसाद के 105 के मुकाबले 125 मत मिले किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार संसद आए जेटली, 16 अगस्त से फिर संभालेंगे वित्त मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget