एक्सप्लोरर

लव जिहाद केस में बरेली के कोर्ट ने दी थी उम्रकैद की सजा, सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई से किया मना

Supreme Court: बरेली की कोर्ट ने छात्रा को धोखा देकर शादी करने के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. कोर्ट ने यह भी कहा था कि विदेशी फंडिंग से लव जिहाद की घटनाएं हो रही है.

Supreme Court News: लव जिहाद को लेकर यूपी की बरेली कोर्ट की टिप्पणियों के खिलाफ याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि फैसला एक आपराधिक मामले पर आया था. याचिकाकर्ता का उससे कोई संबंध नहीं था. इस तरह के मामले जनहित याचिका के रूप में नहीं सुने जा सकते.

बरेली कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा

केरल के कोझीकोड के रहने वाले अनस ने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल कर अक्टूबर में आए बरेली कोर्ट के एक फैसले का हवाला दिया था. इस फैसले में बरेली के एडिशनल सेशंस जज रवि कुमार दिवाकर ने छात्रा को धोखा देकर शादी करने वाले मोहम्मद आलिम को उम्रकैद की सजा दी थी. साथ ही, लव जिहाद को लेकर कई सख्त टिप्पणियां भी की थीं.

याचिकाकर्ता ने इन टिप्पणियों को हटाने की मांग की थी, लेकिन जस्टिस ऋषिकेश रॉय और एसवीएन भट्टी ने याचिका को सुनने से मना कर दिया. जजों ने कहा कि याचिकाकर्ता का मामले से कोई लेना-देना नहीं है. इस तरह से किसी आपराधिक मुकदमे में निचली अदालत के फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती.

क्या था मामला?

बरेली में कंप्यूटर कोचिंग करने वाली छात्रा का आरोप था कि पढ़ाई के दौरान जादोपुर गांव के रहने वाले आलिम से उसकी मुलाकात हुई. आलिम ने अपना नाम आनंद बताया. वह हाथ में कलावा भी बांधता था. शादी का झांसा देकर उसने मंदिर में छात्रा की मांग भर दी. कई बार शारिरिक शोषण किया. उसका गर्भपात भी करवाया. बाद में अपने गांव ले जाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. इसमें उसका पिता साबिर भी शामिल रहा. पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई.

अक्टूबर में दिए फैसले में बरेली की फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज रवि कुमार दिवाकर ने आलिम को उम्रकैद की सजा दी. साथ ही उसके पिता साबिर को भी दो वर्ष कैद की सजा दी. कोर्ट ने यह भी कहा कि विदेशी फंडिंग से लव जिहाद की घटनाएं हो रही हैं. इसका मकसद एक विशेष मजहब की संख्या बढ़ा कर वर्चस्व कायम करना है. अगर भारत सरकार ने रहते लव जिहाद के जरिए अवैध धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई, तो भविष्य में देश को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Weather Update: दो दिन बाद दिल्ली, UP और बिहार में आने वाली है बड़ी 'आफत', ठंड हो जाएगी प्रचंड, ये रहा मौसम विभाग का अपडेट

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget