एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट में पेश नहीं हुए कलकत्ता HC के जस्टिस कर्नन, वारंट जारी

नई दिल्ली: कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस सी एस कर्नन आज भी सुप्रीम कोर्ट में पेश नहीं हुए. आज कोर्ट ने उनके खिलाफ ज़मानती वारंट जारी कर दिया है और उन्हें 31 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के सात वरिष्ठतम जजों की बेंच जस्टिस कर्नन के खिलाफ खुद संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही है. उन पर अदालत की अवमानना का आरोप है. उन्हें 13 फरवरी को पेश होना था. उनके नहीं आने पर सुप्रीम कोर्ट ने आज की तारीख तय की थी. लेकिन वो आज भी पेश नहीं हुए. जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ ज़मानती वारंट जारी कर दिया. वारंट ज़मानती होने के वजह से अभी जस्टिस कर्नन के गिरफ्तार होने की उम्मीद कम है. माना जा रहा कि अगर अगली सुनवाई में भी वो पेश नहीं हुए तो कोर्ट गैर जमानती वारंट जारी कर देगा. लगातार विवाद में रहने वाले जस्टिस कर्नन को ये नोटिस पीएम को लिखी चिट्ठी की वजह से जारी किया गया है. इस चिट्ठी में उन्होंने 20 जजों को नाम लेकर भ्रष्ट बताया है. न्यायपालिका के इतिहास में ये पहला मौका है जब किसी हाई कोर्ट जज पर इस तरह की कार्रवाई शुरू हुई हो. इससे पहले भी वो खुद मद्रास हाई कोर्ट से अपने ट्रांसफर के आदेश पर रोक लगाने, हाई कोर्ट चीफ जस्टिस पर अवमानना का मुकदमा चलाने की धमकी देने जैसी कई विवादित बातों के लिए चर्चा में रह चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट से टकराव की मुद्रा में नज़र आ रहे जस्टिस कर्नन ने कोर्ट के रजिस्ट्रार को चिट्ठी भेज कर अपने खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई को गैरकानूनी बता चुके हैं. इस चिट्ठी में उन्होंने आरोप लगाया था कि दलित वर्ग से होने के चलते उन्हें परेशान किया जा रहा है. साथ ही, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जे एस खेहर पर भी अपने खिलाफ पूर्वाग्रह का आरोप लगाया था. अब एक और चिट्ठी भेज कर उन्होंने चीफ जस्टिस और वरिष्ठ जजों से व्यक्तिगत रूप से मिलने की दरख्वास्त की है. सुनवाई के दौरान खुद चीफ जस्टिस ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस तरह की मांग को स्वीकार नहीं किया जा सकता. जस्टिस कर्नन को कोर्ट में पेश होना चाहिए. एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा, "जस्टिस कर्नन को आज पेश होना था. वो न पेश हुए, न ही पेश होने की कोई वजह बताई. कोर्ट को ये अधिकार है कि वो ज़मानती वारंट जारी करे." सात जजों के बेंच की अध्यक्षता कर रहे चीफ जस्टिस जे एस खेहर ने कहा, "हमारे पास उन्हें कोर्ट में बुलाने का और कोई रास्ता नहीं बचा. हमें ज़मानती वारंट जारी करना होगा." वारंट में ज़मानत के लिए 10 हज़ार रुपये के निजी मुचलके की शर्त रखी गयी है. पश्चिम बंगाल के डीजीपी से वारंट की तामील कराने को कहा गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget