एक्सप्लोरर

SC Live Transcription: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक कदम, बहस के दौरान कही गई हर बात को लिखित में किया जाएगा जारी

SC Live Transcription: सुप्रीम कोर्ट ने एक नया और ऐतिहासिक कदम उठाया है. किसी मामले की सुनवाई के दौरान वकीलों और जजों की तरफ से कहे गए एक-एक वाक्य को अब सार्वजनिक किया जाएगा.

Supreme Court Live Transcription : सुप्रीम कोर्ट के फैसले और आदेश तो लंबे समय से वेबसाइट पर सार्वजनिक किए जा रहे हैं, अब सुप्रीम कोर्ट ने एक नया और ऐतिहासिक कदम उठाया है. किसी मामले की सुनवाई के दौरान वकीलों और जजों की तरफ से कहे गए एक-एक वाक्य को अब सार्वजनिक किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में एकनाथ शिंदे बनाम उद्धव ठाकरे विवाद की सुनवाई से इसकी शुरुआत हुई है. पूरा दिन चली सुनवाई की सभी बातों को 63 पन्नों की पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए सब होगा दर्ज

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सहारे इस इस काम को अंजाम दिया जा रहा है. सुनवाई के दौरान कही गई हर बात को टेरेस नाम की कंपनी की तरफ से उपलब्ध करवाई गई तकनीक के ज़रिए लिखित रूप में दर्ज किया गया. 5 जजों की संविधान पीठ में चल रही सुनवाई में एक विशेष स्क्रीन भी लगाई गई है, जिसमें कोर्ट में दी जा रही सभी दलीलों और उन पर जजों की टिप्पणियों को पढ़ा जा सकता है. पूरे दिन की सुनवाई के बाद इसे पीडीएफ में तब्दील कर जारी किया गया है.


SC Live Transcription: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक कदम, बहस के दौरान कही गई हर बात को लिखित में किया जाएगा जारी

महाराष्ट्र विवाद की सुनवाई की शुरुआत में ही संविधान पीठ की अध्यक्षता कर रहे चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने वकीलों को इस सुविधा की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि न सिर्फ कोर्ट में मौजूद सभी वकील स्क्रीन पर यह पढ़ सकेंगे कि सुनवाई के दौरान क्या-क्या कहा जा रहा है, बल्कि इन सभी बातों को भविष्य के लिए भी रिकॉर्ड के रूप में रखा जाएगा. इसका एक बड़ा लाभ यह भी होगा कि कानून के छात्र इन दलीलों को पढ़ कर उससे लाभ उठा सकेंगे. इसे सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाएगा.

मामले पर बहस के लिए कोर्ट में मौजूद वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता समेत सभी वकीलों ने इस घोषणा का स्वागत किया. चीफ जस्टिस ने साफ किया है कि फिलहाल महाराष्ट्र मामले की सुनवाई में इस सेवा को प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जा रहा है. जल्द ही इसे सभी सुनवाई में इस्तेमाल में लाया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Supreme Court में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर शुरू हुआ लाइव ट्रांसक्रिप्शन, CJI ने बताया ये फायदा

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget