एक्सप्लोरर

दहेज विरोधी कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा - 'पति और उसके परिवार को बेवजह परेशान करने का हथियार बनाया जा रहा है'

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न कानून के दुरुपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की है. कोर्ट ने कहा ये कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए है, लेकिन कई बार इसे निजी विवादों में हथियार बनाया जाता है.

Dowry Law: सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न कानून के दुरुपयोग पर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा है कि यह कानून महिलाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से बचाने के लिए बनाया गया था, लेकिन कई बार इस कानून का इस्तेमाल महिलाएं पति और उसके परिवार से अपनी अनुचित मांगें पूरी करवाने के लिए करती हैं.
 
तेलंगाना के मामले में मुकदमा रद्द
 
इस टिप्पणी के साथ जस्टिस बी वी नागरत्ना और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने तेलंगाना के एक व्यक्ति और उसके परिवार के खिलाफ पत्नी की तरफ से दर्ज करवाया गया क्रूरता और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा रद्द कर दिया. जजों ने यह पाया कि पति की तरफ से विवाह समाप्त करने का सिविल मुकदमा दायर किया गया था. इसके बाद पत्नी ने पति और उसके परिवार के खिलाफ IPC की धारा 498A के तहत दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवा दिया. 
 
कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात
 
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महिलाएं पति और उसके परिवार से अपने व्यक्तिगत विवाद में इस कानून को हथियार बना लेती हैं. इस तरह के मुकदमों में आधारहीन आरोप लगाए जाते हैं. महिला या उसके परिवार का मकसद पति और उसके परिवार को परेशान करना होता है. इस तरह के मुकदमों में अगर तथ्यों की पड़ताल न हो तो यह न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग की आशंका बनी रहेगी.
 
हालांकि जजों ने यह साफ किया कि वह सभी मामलों पर यह टिप्पणी नहीं कर रहे हैं. उनकी चिंता कानून के दुरुपयोग को लेकर है. न्यायालय ने कहा कि कानून का उद्देश्य महिलाओं को संरक्षण प्रदान करना है, लेकिन जब इसे अनुचित रूप से इस्तेमाल किया जाता है तो यह न्याय व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है.
 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget