एक्सप्लोरर

क्या राज्यपाल विधानसभा से पारित कानून को अनिश्चित काल तक रोके रह सकते हैं? तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

तमिलनाडु सरकार के लिए पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और राकेश द्विवेदी ने कहा कि अनुच्छेद 200 यह साफ करता है कि दोबारा पारित विधेयक को राज्यपाल को मंजूरी देनी चाहिए.

संविधान के अनुच्छेद 200 की व्याख्या से जुड़े एक अहम मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. जिस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है, उसे तमिलनाडु सरकार ने दाखिल किया है. राज्य सरकार ने राज्यपाल पर विधानसभा से पारित बिलों को राज्यपाल की तरफ से अटकाए रखने का आरोप लगाया है. वहीं, राज्यपाल ने कहा है कि उन्होंने इन कानूनों को रोकने की जानकारी राज्य सरकार को दी थी. कई कानूनों को उन्होंने राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा है. ऐसा करना उनके अधिकार क्षेत्र में आता है.

तमिलनाडु सरकार का कहना था कि राज्यपाल आर एन रवि ने 12 विधेयकों को स्वीकृति नहीं दी है. इनमें से सबसे पुराना विधेयक जनवरी 2020 का है. कई विधेयकों को राज्य विधानसभा दोबारा पारित कर राज्यपाल के पास भेज चुकी है. उनके पास उन विधेयकों को मंजूरी देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है., लेकिन लंबे समय तक विधेयकों को रोके रखने के बाद अब राज्यपाल उन्हें राष्ट्रपति के पास भेजने की बात कह रहे हैं.

तमिलनाडु सरकार के लिए पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और राकेश द्विवेदी ने कहा कि अनुच्छेद 200 यह साफ करता है कि दोबारा पारित विधेयक को राज्यपाल को मंजूरी देनी चाहिए. उस अनुच्छेद की कोई और व्याख्या संविधान सम्मत नहीं होगी. ऐसी व्याख्या राज्य सरकारों के कामकाज को भी प्रभावित करेगी.

जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने राज्य सरकार की चिंता से सहमति जताई, लेकिन इस बात पर भी सवाल उठाया कि नवंबर 2023 में जब राज्यपाल ने 10 विधेयकों को रोके रखने की जानकारी दी, तो उसके 5 दिन के भीतर विधानसभा ने उन्हें उसी रूप में दोबारा पास कर दिया. यानी अगर राज्यपाल ने बिलों को 3 साल तक अटकाए रख कर सही नहीं किया, तो राज्य सरकार ने भी असामान्य हड़बड़ी दिखा कर उन्हें दोबारा पास कर दिया.

 

यह भी पढ़ें:-
दिल्ली जीत के बाद और बढ़ी बीजेपी की मुश्किल, अब दो मुख्यमंत्री बनाने होंगे!

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget