एक्सप्लोरर

तलाक के लिए आए कपल को सुप्रीम कोर्ट ने दी दिल छूने वाली सलाह, कहा- डिनर डेट पर जाएं, इंतजाम हम...

सुप्रीम कोर्ट ने कपल से कहा कि वह अतीत को कड़वी गोली समझ कर निगल लें और भविष्य के बारे में सोचें. कोर्ट ने कहा कि सिर्फ कॉफी पर जाने से भी काफी कुछ सुधारा जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (26 मई, 2025) को तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे कपल को ऐसी सलाह दी है, जो हर किसी के दिल को छू जाएगी. कोर्ट ने कपल से कहा कि वह कोर्टरूम के बाहर शांत माहौल में मतभेदों पर बात करें और उन्हें हल करने की कोशिश करें. साथ डिनर पर जाएं क्योंकि उनके मतभेदों का असर उनके तीन साल के बच्चे पर भी पड़ेगा.

यह मामला जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच के सामने लगा था. एक फैशन उद्यमी पत्नी ने तीन साल के बेटे को विदेश यात्रा पर ले जाने के लिए अनुमति मांगी थी. उनका तलाक का मामला पहले से ही चल रहा है और बेटे की कस्टडी को लेकर भी दोनों कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. कोर्ट ने चिंता जताई कि दंपति के बीच चल रहे इस विवाद का असर बच्चे पर भी पड़ेगा, जो उसके लिए ठीक नहीं है. कोर्ट ने कपल से भी इस पर ध्यान देने के लिए कहा क्योंकि ये बच्चे के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है. 

बेंच ने कपल से कहा, 'आपका तीन साल का बच्चा है. दोनों पक्षों के बीच अहंकार की क्या बात है? हमारी कैंटीन इसके लिए इतनी अच्छी नहीं हो सकती, लेकिन हम आपको एक और ड्रॉइंग रूम मुहैया करा देंगे. आज रात खाने पर मिलें. कॉफी पर बहुत कुछ बात बन सकती है.'

कोर्ट ने दंपति से कहा कि वे अतीत को कड़वी गोली की तरह निगल लें और भविष्य के बारे में सोचें. सुप्रीम कोर्ट ने सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जताते हुए मामले की सुनवाई मंगलवार के लिए स्थगित कर दी. पीठ ने कहा, 'हमने दोनों पक्षों को एक-दूसरे से बातचीत करने और कल अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है...'

कोर्ट ने दोनों को एक कंफर्टेबल माहौल देने के प्रयास के तहत कोर्ट की कैंटीन के खाने की क्वालिटी पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि कोर्ट की कैंटीन इसके लिए ठीक नहीं रहेगी इसलिए उन्होंने कपल को दूसरा विकल्प दिया कि वह दंपति के लिए किसी दूसरे ड्रॉइंग रूम की व्यवस्था कर सकते हैं. कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें मतभेदों पर बात करने की बहुत ज्यादा जरूरत है ताकि उनका हल निकाला जा सके. उन्होंने फिर कहा कि वह आज रात को डिनर पर जाएं. कोर्ट ने कपल को एहसास दिलाया कि छोटे-छोटे प्रयास से काफी सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं, जैसे सिर्फ कॉफी पर जाने से भी बात बन सकती है. 

 

यह भी पढ़ें:-
नाराजगी नहीं, मुस्कुराते हुए जयशंकर और अब्दुल्ला खलील... भारत के करीब आ रहा ये मुस्लिम मुल्क, शहबाज को लगेगी मिर्ची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget