एक्सप्लोरर

स्वामी ने 2G फैसले को बुरा बताया, कहा- कांग्रेस पागल हो गई है, हमें अपील करनी चाहिए

स्वामी ने कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में यह कोई झटका नहीं है लेकिन अगर हमने काम करने का तरीका नहीं बदला तो 2019 के लिए झटका हो सकता है

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े घोटाले 2जी केस में आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने ए राजा और कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया. फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इसे बुरा फैसला बताया है.

अपील करेंगे तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा कोर्ट के फैसले पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, ''जज का फैसला बहुत बुरा है, केस के लिए सही वकील नहीं चुने गए और केस को गंभीरता से नहीं लड़ा गया. हमें हाईकोर्ट में अपील करनी चाहिए. ये कोई फाइनल फैसला नहीं है. कांग्रेस पागल हो गई है, अपील करेंगे तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. माफी का सवाल नहीं है, अगर अपील में घोटाला साबित हुआ तो क्या होगा.''

स्वामी ने मुकुल रोहतगी पर भी बोला हमला स्वामी ने पूर्व अटॉर्नी जनरल पूर्व मुकल रोहतगी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, ''मैंने आज देखा कि मुकुल रोहतगी ने इस फैसले का स्नागत किया है. सरकार ने उसे अटर्नी जनरल बनाया, तीन साल का पूरा कार्यकाल दिया. अब वही सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं. ये पहले 2जी के आरोपी कंपनियों के वकील थे. ऐसे व्यक्ति को अटॉर्नी जनरल बनाना सही नहीं था.''

रोहतगी ने दिया आरोपों का जवाब मुकुल रोहतगी ने सुब्रमण्यम स्वामी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अटॉर्नी जनरल बनने के बाद केस से कोई मतलब नहीं रहा. जहां तक आरोपों की बात है तो इधर उधर की बातें करने की स्वामी जी की आदत रही है, व्यक्तिगत आरोप लगाना गलत है.

सीबीआई को भी आड़े हाथों लिया स्वामी ने सीबीआई के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, ''CBI ने केस में लापरवाही दिखाई, सीबीआई के कई अधिकारी चिदंबरम के करीबी थे. सीबीआई के और प्रवर्तन निदेशालय के ईमानदार अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.''

2019 में जनता जवाब मांगेगी सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि हमने भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था. 2019 में हमसे हिसाब मांगा जाएगा. हमें लोगों को बताना पड़ेगा, इसलिए आज से भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्धस्त़र पर कार्रवाई करनी होगी. इसलिए जिन अधिकारियों को बदलना है बदल देना चाहिए. ये अभी हमारे लिए झटका नहीं है लेकिन 2019 में झटका हो सकता है.''

2 जी घोटाला: 2 फरवरी 2012 को SC ने कहा था- स्पेक्ट्रम को पैसे की ताकत रखने वाले लोगों ने हथिया लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget