एक्सप्लोरर

‘हम तभी अस्वीकार कर सकते हैं, जब प्रतिकार करने की स्थिति में हों’, अरुणाचल पर चीन की चालाकी पर सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी को घेरा

India China Relations: चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदलकर नए नाम दिए. इस मामले पर देश में एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है.

India China Conflict: चीन ने सोमवार (01 अप्रैल) को अरुणाचल प्रदेश की कई जगहों के नाम बदलकर उन पर अपना दावा किया, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया. मामले पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार (02 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने कहा, "भारत के विदेश मंत्रालय ने धूमधाम से घोषणा की है कि मोदी सरकार चीन द्वारा अरुणाचल के कई शहरों के नाम बदलने को अस्वीकार करती है. हम तभी अस्वीकार कर सकते हैं जब हम प्रतिकार करने की स्थिति में हों. जब चीनियों से मुकाबला करने की बात आती है तो मोदी रोने वाले बच्चे हैं.  “कोई आया नहीं…” बू हू!"

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा था?

दरअसल, अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा पेश करने की चीन की हालिया कोशिशों के बीच चीन ने भारतीय राज्य में अलग-अलग जगहों के 30 नए नामों की चौथी सूची जारी की. सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने रविवार को बताया कि चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने ‘जंगनान’ में मानकीकृत भौगोलिक नामों की चौथी सूची जारी की. चीन अरुणाचल प्रदेश को ‘जंगनान’ कहता है और दक्षिण तिब्बत के हिस्से के रूप में इस राज्य पर अपना दावा करता है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि अरुणाचल एक भारतीय राज्य था, है और भविष्य में भी रहेगा. गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जयशंकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा. उन्होंने कहा, 'अगर मैं आपके घर का नाम बदल दूं, तो क्या वह मेरा हो जाएगा? अरुणाचल प्रदेश एक भारतीय राज्य था, एक भारतीय राज्य है और भविष्य में भी रहेगा. नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा.' वह भारतीय राज्य पर दावा करने के बीजिंग के ताजा कदम पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. 

ये भी पढ़ें: Arunachal Pradesh Row: अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन की करतूत पर भारत की सख्त प्रतिक्रिया, नाम बदलने को बताया मूर्खतापूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget