एक्सप्लोरर

सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा आरोप, कहा- पीएम मोदी के पीछे पड़ा है चार अफसरों का गैंग

सीबीआई के वर्तमान विशेष निदेशक राकेश अस्थाना समेत चार लोगों के खिलाफ खुद सीबीआई ने रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज कर लिया. सीबीआई ने इस मामले मे अपने ही डीएसपी देवेंद्र कुमार पर छापा मार कर आठ मोबाइल फोन बरामद किए. डीएसपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया, फिलहाल वो रिमांड पर है.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में मची अंदरूनी कलह ने सनसनी मचा दी है. सीबीआई के नंबर एक और नंबर दो अधिकारी ने एक-दूसरे पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए हैं. मामला देश की सबसे बड़ी अदालत के दरवाजे तक पहुंच गया है. इस बीच बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा आरोप लगाया है. स्वामी का कहना है कि देश के चार बड़े अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी के पीछे पड़े हैं और उनका भला नहीं चाहते. सुब्रमण्यम स्वामी ने क्या कहा? गुजरात के अहमदाबाद में स्वामी ने सीबीआई विवाद पर कहा, ''पिछले दिनों जो भी हुआ वो दुखद घटना है. अफसरों में चार लोगों का गैंग है. ये गैंग प्रधानमंत्री मोदी के हित में कुछ भी नहीं करते. इस गैंग में हंसमुख अढ़िया और राकेश अस्थाना समेत चार लोग शामिल हैं. ये लोग अपनी दादागीरी करते हैं.'' बता दें कि हंसमुख अढ़िया वित्त सचिव हैं और राकेश अस्थाना सीबीआई में नंबर दो थे. विवाद सामने आने के बाद उन्हें छुट्टी पर भेजा गया है. सुब्रमण्य स्वामी ने कहा, ''मैं पीएम मोदी का समर्थक हूं लेकिन कुछ लोगों का गैंग है जो उनके साथ कुछ भी अच्छा नहीं होने देना चाहता. उनके साथी ही उनके पैर काट रहे हैं.'' स्वामी ने इस बहाने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, ''चिदंम्बरम सबसे भ्रष्ट नेता हैं, अढ़िया और अस्थाना जैसे नेता उन्हें बचाने में लगे हैं. मेरी पीठ में छुरा घोंपा जा रहा है. चिदंबरम को हमारी सरकार के मंत्री बचा रहे हैं. मैं जल्द ही मंत्रियों के नाम का खुलासा करूंगा.'' CBI की अंदरूनी कलह का पूरा मामला है क्या? सीबीआई के वर्तमान विशेष निदेशक राकेश अस्थाना समेत चार लोगों के खिलाफ खुद सीबीआई ने रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज कर लिया. सीबीआई ने इस मामले मे अपने ही डीएसपी देवेंद्र कुमार पर छापा मार कर आठ मोबाइल फोन बरामद किए. डीएसपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया, फिलहाल वो रिमांड पर है. सीबीआई ने इस मामले में जो एफआईआर दर्ज की है उसमें स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना जो सीबीआई के नंबर दो अधिकारी हैं. इन पर मशहूर मीट कारोबारी मोइन कुरैशी के मामले में सतीश साना नाम के एक शख्स से दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है. सीबीआई ने अपनी एफआईआर में यह भी कहा कि इस रिश्वत कांड के तार दिल्ली से लेकर दुबई तक जुड़े हुए है. सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने भी इस एफआईआर पर पलटवार किया और कहा कि उनके खिलाफ ये मुकदमा सोची समझी साजिश के तहत दर्ज किया गया है. अस्थाना के मुताबिक वो खुद निदेशक आलोक वर्मा के भ्रष्टाचार के आरोपों की फेहरिस्त प्रधानमंत्री कार्यालय और केन्द्रीय सर्तकता आय़ुक्त को अगस्त माह में ही दे चुके है. यह भी आरोप लगाया गया कि दो करोड रुपये की रिश्वत उन्होने नहीं सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने ली है.
ये भी देखें
मास्टर स्ट्रोक फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget