एक्सप्लोरर

Subhash Chandra Bose Jayanti: बंगाल चुनाव से पहले एक मंच पर आए मोदी-ममता, पढ़ें PM के संबोधन की 10 बड़ी बातें...

पीएम मोदी ने कहा कि कोलकाता में आना उनके लिए लिए बहुत भावुक कर देने वाला क्षण है. पीएम ने कहा कि बचपन से जब भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम सुना, मैं किसी भी स्थिति-परिस्थिति में रहा, इस नाम से एक नई ऊर्जा से भर गया.

कोलकाता: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस समारोह में शामिल हुई. हालांकि इस समारोह में ममता बनर्जी भड़क गईं और भाषण देने से इनकार कर दिया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समारोह में संबोधन दिया. पीएम मोदी ने कहा कि कोलकाता में आना उनके लिए लिए बहुत भावुक कर देने वाला क्षण है. पीएम ने कहा कि बचपन से जब भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम सुना, मैं किसी भी स्थिति-परिस्थिति में रहा, इस नाम से एक नई ऊर्जा से भर गया.

यहां जानिए पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें...

- पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद भारत के सपने को नई दिशा दी थी. उन्होंने अंग्रेजों से कहा था कि मैं तुमसे आजादी मांगूंगा नहीं, छीन लूंगा.

- पीएम मोदी ने नेताजी की ऊर्जा, आदर्श, तपस्या, त्याग को देश के हर युवा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा बताया.

- पीएम ने कहा कि भारत नेताजी की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है, हम सभी का कर्तव्य है कि उनके योगदान को पीढ़ी दर पीढ़ी याद किया जाए. देश ने तय किया है कि अब हर वर्ष नेताजी की जयंती, यानी 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया करेंगे.

- पीएम ने कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. ऐसे वक्त में नेताजी का जीवन, उनका हर कार्य, उनका हर फैसला, हम सभी के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है.

- पीएम ने बताया कि विश्व युद्ध के माहौल में देशों के बीच पल-पल बदलते रिश्तों के बीच नेताजी हर देश में जाकर भारत के लिए समर्थन मांग रहे थे, ताकि भारत आजाद हो सके, हम और आप आजाद भारत में सांस ले सकें.

Subhash Chandra Bose Jayanti: बंगाल चुनाव से पहले एक मंच पर आए मोदी-ममता, पढ़ें PM के संबोधन की 10 बड़ी बातें...

- पीएम ने कहा कि देश पीड़ित, शोषित वंचित को, अपने किसान को, देश की महिलाओं को सशक्त करने के लिए दिन-रात एक कर रहा है. आज हर एक गरीब को मुफ्त इलाज की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही.

- पीएम ने कहा कि नेताजी ने कहा था कि आजाद भारत के सपने में कभी भरोसा मत खोइए. दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो भारत को बांधकर रख सके.

- नेताजी जिस भी स्वरूप में हमें देख रहे हैं, हमें आशीर्वाद दे रहे हैं. जिस भारत की उन्होंने कल्पना की थी, LAC से लेकर LOC तक, भारत का यही अवतार दुनिया देख रही है.

- पीएम मोदी ने कहा कि जहां कहीं से भी भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश की गई, भारत उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है.

- नेताजी आत्मनिर्भर भारत के सपने के साथ ही सोनार बांग्ला की भी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं. जो भूमिका नेताजी ने देश की आजादी में निभाई थी, वही भूमिका पश्चिम बंगाल को आत्मनिर्भर भारत में निभानी है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की मौजूदगी में मंच पर नाराज हुईं सीएम ममता, भाषण देने से किया इनकार, जानें वजह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, बाला साहब ठाकरे को भी दी श्रद्धांजली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget