एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीरः सांबा में टोल प्लाजा के विरोध में निजी बसों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी

टी एस वजीर ने बताया कि संघ के प्रतिनिधि राज्य प्रशासन और एनएचएआई के साथ अगले हफ्ते फिर बैठक करेंगे, जिसमें नए वाहनों के पंजीकरण के लिए एकमुश्त नौ फीसदी राशि लेने के नियम को खत्म करने सहित लंबित मांगों को उठाया जाएगा.

श्रीनगरः जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर आज पांचवे दिन भी निजी बसों की सेवाएं स्थगित रही. अधिकारियों ने बताया कि सांबा जिले में नया टोल प्लाजा शुरू करने के विरोध में बस संचालक हड़ताल पर हैं. हालांकि, जम्मू क्षेत्र के अन्य हिस्सों को थोड़ी राहत मिली क्योंकि जम्मू-कश्मीर परिवाहक संघ (एजेकेपीटीए) ने सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया है.

उल्लेखनीय है कि सांबा के सरोरे में टोल प्लाजा स्थापित करने के विरोध में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर निजी बस सेवांए सोमवार को बंद कर दी गई थी. एजेकेपीटीए की ओर से प्रायोजित चक्का जाम से जम्मू क्षेत्र में गुरुवार को आम जनजीवन प्रभावित रहा और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

एजेकेपीटीए के अध्यक्ष टी एस वजीर ने कहा, ''जम्मू के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने सोरेरे में टोल टैक्स में बड़ी राहत देने का भरोसा दिया है, जिसके बाद हमने अनिश्चितकालीन हड़ताल को खत्म करने का फैसला किया.''

उन्होंने बताया कि संघ के प्रतिनिधि राज्य प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ अगले हफ्ते फिर बैठक करेंगे, जिसमें नए वाहनों के पंजीकरण के लिए एकमुश्त नौ फीसदी राशि लेने के नियम को खत्म करने सहित लंबित मांगों को उठाया जाएगा.

वजीर ने कहा, ''आगे की रणनीति पर फैसला प्रस्तावित बैठक के नतीजों के आधार पर किया जाएगा.'' हालांकि, कठुआ-जम्मू बस संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि जब तक सरोरे में टोल टैक्स को खत्म नहीं कर दिया जाता, तब तक हमने हड़ताल को जारी रखने का फैसला किया है.

गौरतलब है कि एनएचएआई ने 11 अक्टूबर को सरोरे में नए टोल टैक्स प्लाजा का उद्घाटन किया था, जिसका विरोध समाज के सभी वर्गों के लोग एवं राजनीतिक पार्टियां कर रही हैं. भाजपा ने भी टोल प्लाजा को खत्म करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है.

ब्लैकलिस्टेड होने से बचा पाकिस्तान, एफएटीएफ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget