एक्सप्लोरर

Firecrackers Rules: दिवाली के दिन नहीं जाना चाहते हैं जेल तो जान लें पटाखों को लेकर ये नियम, कहीं आपके राज्य में पाबंदी तो नहीं

Firecracker on Diwali: कई राज्य ऐसे भी हैं जहां आप पटाखे फोड़ तो सकते हैं, लेकिन इसके लिए नियम भी तय किए गए हैं. राजस्थान में केवल दो घंटे पटाखे फोड़ने की अनुमति दी गई है.

Firecracker on Diwali 2022: देश में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कई राज्यों में पटाखों पर पाबंदी लगाई गई है. इन राज्यों में देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल है. हालांकि, इस पाबंदी को लेकर देश में लोग दो हिस्सों में बंटे हुए हैं. इसमें एक हिस्सा है, जो इस पाबंदी को गलत ठहराता आया है और दूसरा जो इसके समर्थन में है. सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन (21 अक्टूबर) दिल्ली में पटाखों पर लगे प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट का कहना था कि त्योहार मनाने के और भी कई सारे तरीके हैं. चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि किन राज्यों में पटाखों पर पाबंदी है और इसे लेकर क्या कुछ नियम हैं?

दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में सर्दी के मौसम में पहले ही एयर क्वालिटी काफी खराब रहती है. बढ़ते प्रदूषण के कारण अब सरकार सख्त हो गई हैं. कई ऐसे राज्य हैं, जहां अगर लोग दिवाली पर पटाखें जलाएंगे उन लोगों को फाइन देना होगा. कई लोगों का कहना है कि लोगों को दिवाली मनाने से रोका जा रहा है, जो हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर धारा 9B के तहत 5,000 रुपये तक का जुर्माना और तीन साल की जेल होगी.

इन राज्यों में पटाखों पर पाबंदी 

सबसे पहले उन राज्यों की बात करेंगे, जहां इसे लेकर पूरी तरह से पाबंदी है. यानी आप इन राज्यों में पटाखे नहीं फोड़ सकते हैं. इसमें दिल्ली, हरियाणा, ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और चंडीगढ़ यूटी शामिल हैं. इन राज्यों की सरकारों ने सख्त तरीके से पटाखे फोड़ने पर बैन लगाया है. पिछले साल भी इन राज्यों में पटाखे जलाने की अनुमति नहीं थी. दरअसल, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला लिया गया था. 

पटाखों को लेकर अलग-अलग नियम

कई राज्य ऐसे भी हैं जहां आप पटाखे फोड़ तो सकते हैं, लेकिन इसके लिए नियम भी तय किए गए हैं. राजस्थान में केवल दो घंटे पटाखे फोड़ने की अनुमति दी गई है. यहां रात 8 बजे से 10 बजे से लोग केवल ग्रीन पटाखे जला सकते हैं. यहां आर्सेनिक, लिथियम, लेड, मरकरी, बेरियम और एल्युमिनियम वाले पटाखों पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है. पंजाब में भी दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक ही लोगों को पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी.

ग्रीन पटाखों में क्या है खास 

दिवाली में ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति है. इन पटाखों की खास बात यह है कि इनमें ऐसे कच्चे माल का उपयोग होता है. इन्हें बनाने में फ्लावर पॉट्स, पेंसिल, स्पार्कल्स और चक्कर का इस्तेमाल किया जाता है. इन पटाखों में पार्टिक्यूलेट मैटर (PM) का विशेष ख्याल रखा जाता है ताकि धमाके के बाद कम से कम प्रदूषण फैले. नॉर्मल पटाखों में बारूद और अन्य ज्वलनशील रसायन होते हैं, लेकिन इसमें प्रदूषण को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. 

ये भी पढ़ें: 

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति बनने की याचिका को किया खारिज, कहा- यह एक आधारहीन याचिका है

'कोरोना की बूस्टर डोज लेने वाला कोई नहीं', अदार पूनावाला ने कहा- फेंकनी पड़ीं 100 मिलियन कोविशील्ड खुराक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget