एक्सप्लोरर

SSC Recruitment Scam: ईडी ने पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के खिलाफ दायर की चार्जशीट

West Bengal News: एजेंसी के वकील अभिजीत भद्र ने कहा कि चटर्जी और मुखर्जी तथा छह कंपनियों के खिलाफ 172 पन्नों की चार्जशीट यहां बैंकशाल अदालत परिसर स्थित पीएमएलए अदालत में दायर की गई.

WB SSC Recruitment Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले (SSC Recruitment Scam) में पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chaterjee) और उनकी कथित करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत (PMLA Court) में चार्जशीट की. ईडी ने चार्जशीट में दावा किया है कि मुखर्जी की नकदी और संपत्ति के रूप में अब तक करीब 100 करोड़ रुपये की बरामदगी की जा चुकी है. बता दें कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत उनकी गिरफ्तारी के 58वें दिन चार्जशीट दायर की गई.

ईडी ने 23 जुलाई को पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को स्कूल भर्ती घोटाले से संबंधित धन के लेन-देन की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. एजेंसी के वकील अभिजीत भद्र ने कहा कि चटर्जी और मुखर्जी तथा छह कंपनियों के खिलाफ 172 पन्नों की चार्जशीट यहां बैंकशाल अदालत परिसर स्थित पीएमएलए अदालत में दायर किया गया. चार्जशीट के मुताबिक, इस मामले में 43 गवाह हैं. भद्र ने कहा कि आरोपपत्र के साथ संलग्न दस्तावेज 146,043 पृष्ठों में हैं.

अदालत ने ईडी का आग्रह किया स्वीकार

ईडी ने कहा है कि उसने चटर्जी की कथित करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैटों से आभूषण और सोने की छड़ों के अलावा 49.80 करोड़ रुपये नकद और संपत्तियों के दस्तावेज भी जब्त किए हैं. अदालत ने आगे की जांच के लिए ईडी का आग्रह और बाद में पूरक आरोपपत्र दायर करने की उसकी याचिका स्वीकार कर ली.

चटर्जी को उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद ममता बनर्जी सरकार ने मंत्री पद के साथ ही पार्टी के महासचिव पद तथा अन्य पदों से भी हटा दिया था. वह इस समय घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं.

ईडी ने कुर्क की संपत्ति

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में धन शोधन (Money Laundering) की जांच के सिलसिले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी कथित सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की 46.22 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है.

ईडी ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गयी संपत्तियों में एक फार्महाउस, कई फ्लैट और कोलकाता में 40.33 करोड़ रुपये की जमीन समेत 40 अचल संपत्तियां शामिल हैं. इसके अलावा 35 बैंक खातों में जमा 7.89 करोड़ रुपये की धनराशि भी कुर्क की गयी है.

इसे भी पढ़ेंः-

Chandigarh University Video Row: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में तीन गिरफ्तार, SIT का हुआ गठन, जानें- अभी तक का पूरा अपडेट

Aligarh News: 'मदरसों और एएमयू को बारूद से उड़ा देना चाहिए', स्वामी यति नरसिंहानंद का विवादित बयान, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget