एक्सप्लोरर

श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव: 38 पोलिंग बूथ पर 13 अप्रैल को फिर से होगी वोटिंग

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को श्रीनगर संसदीय सीट के 38 मतदान केंद्रों पर गुरुवार को दोबारा मतदान कराने की घोषणा की है. श्रीनगर-बडगाम सीट पर रविवार को उप-चुनाव के तहत हुए मतदान के दौरान हिंसा भड़क उठी थी और भीड़ ने 100 के करीब मतदान केंद्रों पर तोड़फोड़ की थी. हिंसा के चलते मतदान बुरी तरह प्रभावित हुआ था और सिर्फ सात फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

पांच विधानसभा सीटों में फैले हैं ये 38 मतदान केन्द्र

श्रीनगर लोकसभा सीट के 38 मतदान केन्द्रों पर गुरूवार को फिर से वोटिंग होगी. रविवार को इस सीट पर उपचुनाव में अभूतपूर्व हिंसा हुई थी. आपको बता दें कि ये 38 मतदान केन्द्र संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में फैले हैं. इनमें से 16 मतदान केन्द्र चादूरा, आठ बडगाम, पांच बीरवाह, एक खान साहिब और आठ चरारेशरीफ में हैं. मतदान केन्द्र श्रीनगर में 30 स्थानों या इमारतों में स्थित हैं.

उपचुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा ने मतदान प्रभावित किया था और क्षेत्र के विभिन्न भागों में उत्पात मचाती भीड़ पर सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हुई थी जबकि कई घायल हुए थे. सीट पर केवल सात प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था.

अधिकारियों ने कहा कि बडगाम जिले के करीब 70 प्रतिशत मतदान केन्द्रों को मतदानकर्मी हिंसा के कारण छोड़कर चले गये थे. आयोग के पुनर्मतदान के आदेश के साथ इन अटकलों को लगभग विराम लग गया है कि हिंसा के कारण श्रीनगर उपचुनाव रद्द किया जा सकता है.

38 मतदान केंद्रों पर 13 अप्रैल को फिर से होगा मतदान

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु ने कहा, "भारत निर्वाचन आयोग ने 38 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का फैसला किया है. अब इन 38 मतदान केंद्रों पर 13 अप्रैल को फिर से मतदान होगा." रविवार को चुनावी हिंसा के दौरान पुलिस की गोलीबारी में आठ नागरिकों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे.

घाटी में फिर से पनपी हिंसा के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सोमवार को अनंतनाग संसदीय सीट पर बुधवार को होने वाले मतदान को भी स्थगित कर दिया है. अब अनंतनाग सीट पर 25 मई को मतदान होगा.

आयोग ने अनंतनाग संसदीय चुनाव स्थगित करते हुए कहा, "आयोग उम्मीद करता है कि तब तक इलाके में कानून-व्यवस्था में सुधार हो जाएगा और स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान के माकूल माहौल बनेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget