एक्सप्लोरर

Sri Ram Bhajan: 'राम की भक्ति में लीन कर देने वाला है', हरिहरन के भजन को शेयर कर बोले पीएम मोदी

PM Modi Shared Ram Bhajan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम से सम्बंधित हरिहरन के एक भजन को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने इसकी सराहना की है. सोशल मीडिया पर ऐसी रचनाओं की बाढ़ आई है.

PM Modi Shared Hariharan Sri Ram Bhajan: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. इसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी की अपील पर भगवान राम से जुड़े भजनों को लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब शेयर कर रहे हैं.

मंगलवार (9 जनवरी) को पीएम नरेंद्र मोदी ने मशहूर गायक हरिहरन के भगवान राम को समर्पित भजन को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है. उन्होंने लोगों से इस भजन को सुनने की अपील की है और कहा है कि यह भजन भगवान राम की भक्ति में लीन कर देने वाला है.

'मनोहरी भजन को जरूर सुनें'
हरिहरन के भजन वाले यूट्यूब लिंक को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, "हरिहरन जी के अद्भुत सुरों से सजा ये राम भजन हर किसी को प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन कर देने वाला है. आप भी इस मनोहारी भजन का जरूर आनंद उठाएं."

इसके पहले पीएम मोदी ने मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी के भी भजन को शेयर किया था और लोगों से सुनने की अपील की थी. बिहार की रहने वाली स्वाति मिश्रा के उस भजन को भी पीएम मोदी ने शेयर किया था जिसमें उन्होंने गया था कि राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी. 

पीएम मोदी ने की है ऐसी रचनाओं को शेयर करने की अपील
वर्ष 2023 के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर देश भर में उत्साह का जिक्र करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे इससे संबंधित भजन जैसी अपनी रचनाओं को सोशल मीडिया पर हैशटैग ‘श्री राम भजन’ के साथ साझा करें. पीएम मोदी ने यह भी बताया कि कई अनुभवी कलाकारों और उभरते युवा कलाकारों ने दिल को छू लेने वाले भजनों की रचना की है.

पीएम मोदी ने कहा, "अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह और उमंग है. लोग अपनी भावनाओं को कई तरीकों से व्यक्त कर रहे हैं. आपने गौर किया होगा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान श्रीराम और अयोध्या पर कई नए गीत और नए भजन रचे गए हैं." 

'कई लोगों ने दिल को छूने वाले भजनों की रचना की'
उन्होंने कहा कि कई लोग नई कविताएं भी लिख रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘इसमें कई अनुभवी कलाकार हैं. नए उभरते युवा कलाकारों ने भी दिल को छू लेने वाले भजनों की रचना की है. मैंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ गाने और भजन भी साझा किए हैं.’ पीएम मोदी के इस संबोधन के बाद भगवान राम से जुड़ी रचनाओं की भरमार सोशल मीडिया पर आई है.

 ये भी पढ़ें:मुस्लिम बहुल कैसे बन गई हिंदुस्तान की सबसे छोटी UT लक्षद्वीप? समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget