एक्सप्लोरर

संजय राउत के बाद पूर्व मेयर किशोरी पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार! मुंबई पुलिस एक बार फिर करेगी पूछताछ

SRA Scam Maharashtra: यह मामला स्लम रीहबिलिटेशन अथॉरिटी (Slum Rehabilitation Authority) यानी स्लम पुनर्वास प्राधिकरण से जुड़ा है.

SRA Scam Case: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद उद्धव गुट के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. मुंबई पुलिस ने संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एसआरए घोटाले मामले में बीते दिन (28 अक्टूबर) को पूछताछ के बाद एक बार फिर पुलिस ने पेडणेकर को पूछताछ के लिए बुलाया है. पुलिस ने मामले को लेकर जांच तेज कर दी है. 

इस मामले को लेकर मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन में जून महीने में एफआईआर दर्ज हुई थी. हालांकि, इस एफआईआर में किशोरी का नाम नहीं था. मामले में जांच के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक शख़्स मेयर किशोरी का पड़ोसी और नजदीकी है. साथ ही एक BMC का कर्मचारी है, जिन्होंने अपने स्टेटमेंट में मेयर किशोरी का नाम लिया है. इस मामले में कुल 9 लोगों की शिकायत कराई गई थी. 

क्या है पूरा मामला ?

यह मामला SRA स्लम रीहबिलिटेशन अथॉरिटी (Slum Rehabilitation Authority) यानी स्लम पुनर्वास प्राधिकरण से जुड़ा है. दादर इलाके में एक इमारत के विकास काम के दौरान कुछ लोगों ने पैसे देकर फ़्लैट ख़रीदे लेकिन, उन्हें फ़्लैट नहीं मिले. जिन लोगों ने फ़्लैट के लिए पैसे दिए उनका आरोप है कि पैसे BMC अधिकारी और बिल्डिंग निर्माण से जुड़े लोग खा गए.

लीगल सलाह ले रही हैं किशोरी

इस मामले में शुक्रवार को भी किशोरी को पुलिस स्टेशन बुलाकर पूछताछ की गई थी. आज शनिवार को फिर किशोरी पेडणेकर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. किशोरी अब इस मामले में लीगल सलाह ले रही हैं. पुलिस के मुताबिक अभी और भी नाम सामने आ सकते हैं. पूछताछ में कई बातों का खुलासा हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

'बल्ले पर डॉन ब्रैडमैन की फोटो होनी चाहिए, ताकि रन बन सकें...' केजरीवाल के लक्ष्मी-गणेश वाले बयान पर गौतम गंभीर का तंज

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget