एक्सप्लोरर

दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

Spice jet Cancelled Flight: दिल्ली-दरभंगा रूट पर उड़ान भरने वाले कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन पिछले कुछ महीनों से इस रूट की उड़ानें अक्सर रद्द कर रही है.

Spice jet Cancelled Last Minute Flight: दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 495 को आखिरी वक्त में रद्द कर दिया गया. इस वजह से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. यात्री पांच मिनट बाद बोर्डिंग करने वाले थे, जब अचानक फ्लाइट रद्द करने की घोषणा की गई.

यात्रियों ने इस अचानक फैसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की. यात्री काफी समय से दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही उन्हें फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली, वहां पर हंगामा मच गया.

बोर्डिंग गेट पर हंगामा

फ्लाइट रद्द होने की खबर के बाद यात्रियों ने बोर्डिंग गेट पर खड़े होकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. वहां "स्पाइसजेट मुर्दाबाद, मुर्दाबाद" के नारे गूंजने लगे. यात्री हाथ उठाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और हवाईअड्डे के अधिकारियों से जवाब मांग रहे थे. यात्री स्पाइसजेट से स्पष्ट जवाब की मांग कर रहे थे कि आखिरकार फ्लाइट क्यों रद्द की गई और आगे उनकी यात्रा का क्या इंतजाम किया जाएगा.

दिल्ली-दरभंगा रूट पर उड़ान भरने वाले कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन पिछले कुछ महीनों से इस रूट की उड़ानें अक्सर रद्द कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि हर दूसरे दिन स्पाइसजेट बोर्डिंग से ठीक पहले दिल्ली-दरभंगा उड़ानें रद्द कर रही है. उन्होंने बताया कि इससे यात्रियों में गुस्सा पनप रहा है. एयरलाइन ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

अस्तित्व बचाने की लिए जुझ रही स्पाइसजेट?

पिछले महीने, विमानन नियामक डीजीसीए ने स्पाइसजेट को निगरानी के तहत रखा था, क्योंकि हाल ही में ऑडिट में "कुछ कमियों" का पता चला था. एयरलाइन पिछले साल कई फंड जुटाने के बावजूद परिचालन को पूरी तरह से बहाल करने के लिए संघर्ष कर रही है. स्पाइसजेट बाजार हिस्सेदारी के मामले में प्रतिद्वंद्वियों इंडिगो और टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया से पीछे है.

स्पाइसजेट ने 10 सितंबर को घोषणा की थी कि कार्लाइल समूह की वाणिज्यिक विमानन निवेश और सर्विसिंग इकाई एयरलाइन के लीज के बकाया के 40.2 मिलियन डॉलर को खाते में डालेगी और इसके 30 मिलियन डॉलर के बकाया को इक्विटी में बदल देगी.

ये भी पढ़ें:

लाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर अड़े रहे डॉक्टर, बातचीत फिर फेल, ममता बोलीं- इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget