एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'मैं उनको इस पर कुछ अच्छी किताबेंं...देवेंद्र फडणवीस के लव जिहाद कानून को लेकर दिए बयान पर अबू आजमी का तंज

Maharashtra Politics: लव जिहाद को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बयान पर सिय़ासी बयानबाजी शुरू हो गई है. सपा नेता अबू आसिम आजमी ने उन पर निशाना साधा है.

Maharashtra Politics: सपा नेता अबू आसिम आजमी ने  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लव जिहाद को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वो फडणवीस को कुछ किताबें देने चाहते हैं. 

अबू आसिम आजमी ने कहा, ''डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस 'लव' शब्द से जिहाद को दूर करें. मैं उनको इस पर कुछ अच्छी किताबें भेंट कर सकता हूं. जिहाद इन तुच्छ कामों के लिए नहीं है, जहां कोई धोखे से किसी को बरगलाकर इस तरह के घटिया काम को अंजाम दे."

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (9 दिसंबर) को कहा था कि उनकी सरकार ‘लव जिहाद’ पर अन्य राज्यों के बनाए गए कानून की स्टडी करेगी, लेकिन प्रदेश में फिलहाल इस तरह का कानून लाने का फैसला नहीं किया गया है.

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा? 

एयरपोर्ट पर मीडिया ने शुक्रवार को फडणवीस से ‘‘लव जिहाद’’ पर सवाल किया था कि क्या महाराष्ट्र सरकार राज्य विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान इस विषय पर कानून बनाने की योजना बना रही है. इस पर उन्होंने कहा कि, ‘‘हम इस पहलू की जांच कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन, हम इस पहलू पर विभिन्न राज्यों के बनाए गए कानूनों का अध्ययन करने जा रहे हैं.’’

बता दें कि कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक राम कदम ने श्रद्धा हत्याकांड की जांच लव जिहाद एंगल से करने की मांग भी की थी. 

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात सहित बीजेपी शासित राज्यों के एक समूह ने या तो मौजूदा कानूनों में संशोधन किया है या ‘‘लालच, बल प्रयोग, धोखे से या जबरन’’ धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए नया कानून बनाया है. आए दिन बीजेपी के नेताओं की तरफ से लव जिहाद को लेकर बयान दिए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-Savarkar Row: 'महात्मा गांधी का पत्र आपने पढ़ा? सावरकर पर बयान को लेकर देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget