एक्सप्लोरर

Southern Railway: ट्रेन के पटरी से उतरने पर लोको ड्राइवर के खिलाफ रेलवे का कड़ा रूख, चेन्नई बीच स्टेशन पर हुआ था हादसा

Chennai Beach Station: 24 अप्रैल को एक खाली ईएमयू (EMU) रेक को शेड से प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान इंजन पटरी से उतर गया था और प्लेटफॉर्म के बफर सिरे से आगे निकल गया.

Southern Railway Action Against Loco Driver: दक्षिण रेलवे ने चेन्नई बीच स्टेशन (Chennai Beach Station) पर ट्रेन के पटरी से उतरने को लेकर लोको पायलट (Loco Pilot) के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि ट्रेन ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ था. अप्रैल में चेन्नई बीच स्टेशन पर हुई ट्रेन दुर्घटना (Train Accident) के बाद दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने लोको ड्राइवर को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार पाया है. 

दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने अप्रैल में चेन्नई बीच पर ट्रेन दुर्घटना के लिए लोको ड्राइवर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की है. 24 अप्रैल को एक खाली ईएमयू (EMU) रेक को शेड से प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान इंजन पटरी से उतर गया था और प्लेटफॉर्म के बफर सिरे से आगे निकल गया.

क्या लोको ड्राइवर की लापरवाही से हुआ था हादसा?

इंजन के बेपटरी होने के बाद रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर कंक्रीट का प्लेटफार्म और शेल्टर क्षतिग्रस्त हो गया था. हालांकि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ था. बताया गया था कि हादसा जब हुआ था उस दिन रविवार था और प्लेटफार्म पर ज्यादा लोग नहीं थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोको ड्राइवर ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों को दूर जाने के लिए सचेत किया और खुद ट्रेन से कूद गया जिसके बाद प्लेटफॉर्म के अंत में दीवार से टकरा गई.

लोको ड्राइवर के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई?

दक्षिण रेलवे (Southern Railway) के चेन्नई डिवीजन के एक वरिष्ठ अधिकारी जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन दुर्घटना (Train Accident) की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए थे, जिसमें लोको ड्राइवर (Loco Driver) पवित्रन (Pavithran) को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार पाया गया. ड्राइवर को शुरू में निलंबित कर दिया गया था, लेकिन बाद में मेडिकल जांच के आधार पर इसे रद्द कर दिया गया था. बहरहाल उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary Action) की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Explainer: सुप्रीम कोर्ट ने वैश्यावृत्ति को माना पेशा, जानें सेक्स वर्कर्स को लेकर क्या कहता है भारत का कानून

IAS Transfer: स्टेडियम में कुत्ता टहलाने वाले IAS दंपत्ति का ट्रांसफर, सोशल मीडिया पर लोग बताने लगे लद्दाख और अरुणाचल की दूरी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget