एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में रातभर चली मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. कल सुबह सुरक्षाबलों ने शोपियां के अवनीरा में दो आतंकियों को मार गिराया था.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने आज तड़के एक आतंकी को मार गिराया. एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बारामूला जिले के सोपोर में मंगलवार की शाम को सर्च ऑपरेशन शुरू किया. उन्होंने बताया कि आतंकवादी बच के भाग नहीं पाएं इसके लिए इलाके की घेराबंदी की गई थी.

इसी दौरान आतंकी ने गोली चला दी. जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया और रातभर गोलीबारी जारी रही. उन्होंने कहा, ‘‘ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. शव को मौके से बरामद कर लिया गया है. आतंकवादी की पहचान और उसके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है.’’

कल सुबह सुरक्षाबलों ने शोपियां के अवनीरा में दो आतंकियों को मार गिराया था. पुलिस प्रवक्ता ने कहा था कि अवनीरा में सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए. मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है.

आठ जून को ही सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद(जेईएम) के एक आतंकवादी को मार गिराया था. इससे एक दिन पहले सात जून को सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में दो भगोड़े एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) सहित चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया था. इस साल की बात करें तो अब तक 111 आतंकी मारे गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget