एक्सप्लोरर

सोनिया बनी रह सकती हैं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष

कांग्रेस के संगठन चुनाव के बाद राहुल ने गत 16 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल लिया. इससे पहले लगातार 19 वर्ष तक उनकी मां सोनिया गांधी ने इस पद पर रहने का रिकार्ड कायम किया.

नई दिल्ली:  राहुल गांधी ने भले ही कांग्रेस पार्टी की कमान संभाल ली हो किंतु सोलहवीं लोकसभा का कार्यकाल पूरा होने तक सोनिया गांधी के कांग्रेस संसदीय दल (सीएलपी) के अध्यक्ष पद पर बने रहने की संभावना है.

कांग्रेस के संगठन चुनाव के बाद राहुल ने गत 16 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल लिया. इससे पहले लगातार 19 वर्ष तक उनकी मां सोनिया गांधी ने इस पद पर रहने का रिकार्ड कायम किया. कांग्रेस संगठन और बाहर इस बात को लेकर तमाम अटकलें लगायी जा रही हैं कि पार्टी अध्यक्ष पद से हटने के बाद सोनिया की पार्टी में क्या भूमिका रहेगी? वैसे सोनिया अभी तक न केवल सीएलपी अध्यक्ष हैं बल्कि संप्रग प्रमुख भी हैं.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी वर्तमान लोकसभा में सीएलपी अध्यक्ष बनी रहेंगी. राहुल अभी यह दायित्व नहीं संभालेंगे. सोलहवीं लोकसभा में सोनिया अमेठी से सांसद हैं और वह संप्रग अध्यक्ष के तौर पर विपक्ष का एक प्रमुख चेहरा हैं. सोनिया कांग्रेस की ऐसी नेता थीं जो 1998 में सांसद बनने से पहले ही सीएलपी अध्यक्ष बन गयी थीं. पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल शास्त्री ने बताया कि सोनिया से पहले पार्टी का कोई ऐसा नेता नहीं था जो सांसद बने बिना ही सीएलपी नेता बना हो.

उन्होंने कहा कि सोनिया को सीएलपी नेता बनाने के लिए पार्टी संविधान में संशोधन किया गया. इसके बाद 1999 में सोनिया ने कर्नाटक के बेल्लारी तथा उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था. उन्होंने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की किंतु बाद में उन्होंने बेल्लारी सीट छोड़ दी. सोनिया 1999 के बाद से लगातार अमेठी से लोकसभा चुनाव जीतती आयी हैं. साथ ही वह 1998 से लगातार सीएलपी नेता का दायित्व भी अभी तक निभा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget