एक्सप्लोरर

कांग्रेस के गिरते ग्राफ से चिंता में सोनिया गांधी, बोलीं- आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत

Sonia Gandhi on Congress: साल 2014 में जब से देश में मोदी राज आया है तब से कांग्रेस के बुरे दिन शुरू हुए हैं. हाल ये है कि 2014 से अब तक 50 विधानसभा चुनाव हुए, लेकिन कांग्रेस 11 ही जीत पाई.

Sonia Gandhi on Congress: हाल ही में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी मंथन में जुट गई है. पार्टी अपना अस्तित्व खोती जा रही है, इसलिए नेतृत्व में परिवर्तन की मांग भी उठती रही है. लेकिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के भाषण से जो बड़ी बात निकली उसका निचोड़ ये है कि आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं की बैठक में कहा है कि आगे का रास्ता और भी चुनौतीपूर्ण है. हमारे समर्पण और प्रतिबद्धता की परीक्षा है. हमारे व्यापक संगठन के हर स्तर पर एकजुटता जरूरी है. इसे सुनिश्चित करने के लिए जो भी जरूरी होगा, वो करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं. हमारा फिर से मजबूत होना सिर्फ हमारे लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र और समाज के लिए भी जरूरी है.

कांग्रेस की ताजा हालत

  • राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपना मुख्यमंत्री है.
  • महाराष्ट्र, तमिलनाडु और झारखंड में कांग्रेस सरकार में साझीदार है.

एक साल के भीतर कर्नाटक, गुजरात, हिमाचल में विधानसभा चुनाव

एक साल के भीतर अब कर्नाटक, गुजरात, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. तीनों राज्यों में बीजेपी अभी सत्ता में है. इसके बाद अगले साल के अंत में राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी चुनाव है. मध्य प्रदेश में पिछली बार कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने सरकार तो बनाई थी. लेकिन पार्टी घर नहीं संभाल पाई और सत्ता हाथ से निकलकर बीजेपी के पास चली गई. अब कमलनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू की है . सोमवार को भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने मीटिंग की और चुनाव पर चर्चा की.

गिरता ही जा रहा है कांग्रेस का ग्राफ

सच्चाई ये है कि लगातार मिल रही हार से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल हिला हुआ है और ग्राफ गिरता ही जा रहा है.

  • 17 राज्य-केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस का कोई राज्यसभा सांसद नहीं रह गया है.
  • राज्यसभा में कांग्रेस के महज 30 सांसद रह गये हैं, जो अब तक का सबसे कम है.
  • 12 राज्यों में में लोकसभा का एक भी सांसद नहीं है.
  • 9 राज्यों में लोकसभा का महज 1-1 सांसद है.
  • बंगाल, दिल्ली और आंध्र में तो कांग्रेस का कोई विधायक भी नहीं है.

साल 2014 में जब से देश में मोदी राज आया है तब से कांग्रेस के बुरे दिन शुरू हुए हैं. हाल ये है कि 2014 से अब तक 50 विधानसभा चुनाव हुए, लेकिन कांग्रेस 11 ही जीत पाई. उसमें भी मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्य में जीत के भी सत्ता बीजेपी के पास चली गई.

यह भी पढ़ें-

रूस के खिलाफ पहली बार बोला भारत, UNSC में की बूचा 'नरसंहार' की निंदा, बोले- स्वतंत्र जांच जरूरी

महंगाई का डबल अटैक: आज फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, CNG भी महंगी, जानिए ताजा कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
सिंधु जल संधि: पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...
पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget