एक्सप्लोरर

UN में इजरायल-हमास युद्ध पर लाए प्रस्ताव से भारत की दूरी, सोनिया गांधी ने कहा- कांग्रेस इसका करती है कड़ा विरोध

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से जंग की शुरुआत हुई है, जो अभी भी जारी है. इस युद्ध की वजह से अब तक हजारों लोगों की मौत हुई है.

Congerss on Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव लाया गया, जिस पर मतदान हुआ. हालांकि, भारत ने प्रस्ताव पर हुए वोटिंग से दूरी बनाई. वहीं, अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी इजरायल-हमास युद्ध पर यूएन के प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत के गैरमौजूद रहने का कड़ा विरोध करती है. सोनिया गांधी ने अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' में लिखे एक आर्टिकल में इजरायल-हमास को लेकर अपनी राय रखी है. 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमास के हमलों की निंदा की है. लेकिन युद्ध की वजह से त्रासदी और भी ज्यादा बढ़ गई है, जब इजरायल ने फैसला कर लिया है कि वह उस आबादी से बदला लेगा, जो पहले से ही असहाय और निर्दोष है. अपने आर्टिकल में सोनिया ने आगे कहा है कि उनकी पार्टी का लंबे समय से यही रुख रहा है कि इजरायल के साथ सह-अस्तित्व में एक संप्रभु, स्वतंत्र और सुरक्षित फिलिस्तीन देश के लिए सीधे तौर पर बातचीत होनी चाहिए. 

इजरायल पर हमला विनाशकारी रहा: सोनिया गांधी

सोनिया ने कहा कि मानवता को इम्तिहान के दौर से गुजरना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इजरायल पर जिस तरह से क्रूर हमला किया गया है, उसने हमें दुखी किया है. लेकिन अब हम इजरायल की असंगत और क्रूर प्रतिक्रिया को देखकर भी दुखी हुए हैं. जब तक हमारी सामूहिक अंतरात्मा जागेगी, तब तक कितनी जानें जाएंगी? उन्होंने कहा कि हमास ने जब 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया, तो उसकी वजह से एक हजार से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी. 

कांग्रेस नेता ने कहा कि सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि 200 लोगों को अगवा कर लिया गया है. जिन लोगों की जान गई, उनमें से ज्यादातर आम लोग थे. इजरायल पर हुआ ये हमला विनाशकारी रहा है. कांग्रेस का मानना रहा है कि सभ्य दुनिया में अहिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. हमने अगले ही दिन हमास के हमले की भी निंदा की. हालांकि, फिर इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी की है, जिसमें फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. 

निर्दोष लोगों से बदला ले रहा इजरायल

सोनिया ने कहा कि गाजा और उसके आसपास इजरायली सेना की कार्रवाई की वजह से त्रासदी बढ़ गई है. इजरायल की कार्रवाइयों की वजह से निर्दोष बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी है. उन्होंने कहा कि इजरायल ऐसी आबादी से बदला ले रहा है, जो पहले से ही असहाय और निर्दोष है. न्याय के बिना शांति नहीं हो सकती है. इजरायल की नाकेबंदी की वजह से गाजा 20 लाख लोगों के लिए खुली जेल में तब्दील हो गया है. 

यह भी पढ़ें: युद्ध अपराध कैसे होता है तय और अदालत कैसे देती हैं सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget