एक्सप्लोरर

BJP नेता साक्षी महाराज बोले- कांग्रेस को खत्म कर देंगे सोनिया और राहल गांधी

साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस अपने कृत्यों के कारण डूब रही है और हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है.कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं की तरफ से सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र को लेकर पार्टी में घमासान मचा हुआ है.

नागपुर: कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान ने बीजेपी को हमला करने का मौका दे दिया है. उत्तर प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता साक्षी महाराज ने कहा है कि सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को ‘‘खत्म करने के लिए काफी’’ हैं और किसी को कुछ करने की जरूरत नहीं है.

साक्षी महाराज ने की भागवत से मुलाकात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से यहां संघ मुख्यालय में मुलाकात करने के बाद महाराज ने कहा, ‘‘कांग्रेस डूब रही है.’’ मोहन भागवत से मुलाकात पर साक्षी महाराज ने कहा कि यह एक ‘‘शिष्टाचार दौरा है.’’

कांग्रेस को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘‘अपने कृत्यों के कारण डूब रही है और हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘(कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष) सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने के लिए काफी हैं और किसी को कुछ करने की जरूरत नहीं है.’’

‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि देश में विपक्ष नहीं है- साक्षी महाराज

इतना ही नहीं साक्षी महाराज ने यह भी कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि देश में विपक्ष नहीं है. उत्तरप्रदेश की राजनीति पर महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में जल्द ही भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा.’’

बता दें कि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं की तरफ से सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र को लेकर पार्टी में घमासान मचा हुआ है. इस पत्र में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया से ‘‘पूर्णकालिक और दिखने वाला नेतृत्व’’ की मांग की थी.

यह भी पढ़ें-

दुनियाभर में कल आए 2.39 लाख नए कोरोना मामले, सिर्फ 6 देशों में पांच लाख लोगों की गई जान

Weather Updates: ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें- अपने शहर के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget