एक्सप्लोरर

Sonali Phogat: कहां तक पहुंची सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Sonali Phogat News: सोनाली फोगाट हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के हाथों में पहुंच चुकी है. गोवा पुलिस ने सारे दस्तावेज सीबीआई को हैंडओवर कर दिए हैं. यहां पढ़िए केस से जुड़ी हर अहम बात.

Sonali Phogat Murder Case: गोवा (Goa) के एक रेस्टोरेंट में 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत हो गई थी. उन्हें रेस्टोरेंट से अस्पताल पहुंचाया गया था. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. अब तक इस मामले में गोवा पुलिस (Goa Police) ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान (Sonali PA Sudhir Sangwan) और उसके साथ सुखविंदर को गिरफ्तार किया है. वहीं अब मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है. 

सीबीआई जांच शुरू

सीबीआई और फॉरेंसिक की टीम (Forensic Team) आज गोवा के उस रिसॉर्ट में जा पहुंची है जहां वो रुकी हुई थीं. यहां टीम एक बार फिर नए सिरे से सभी कमरों से सबूत इकट्ठा करने का प्रयास करेगी जहां सोनाली अपने पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर (Sukhvinder) के साथ रुकी हुई थी. 

सोनाली की बेटी ने की थी CBI जांच की मांग

आपको बता दें कि सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में उनकी बेटी यशोधरा ने हरियाणा सरकार से सीबीआई (CBI) जांच की मांग की थी. यशोधरा ने ट्वीट कर कहा लिखा था, 'मैं, सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट सरकार से अपील करती हूं कि इस केस की जांच गोवा पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी जाए.' वहीं सोनाली फोगाट का परिवार भी इस मामले की सीबीआई जांच चाहता था. 

कर्लीज रेस्टोरेंट को किया जा चुका सील

सोनाली फोगाट मर्डर मामले से सुर्खियों में आए कर्लीज रेस्टोरेंट (Curlie Restaurant) के खिलाफ गोवा सरकार ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है. यह वही रेस्टोरेंट है जहां पर सोनाली फोगाट को सुधीर सांगवान और सुखविंदर ने ड्रग का ओवर डोज़ दिया था.

हैदराबाद पुलिस Vs गोवा पुलिस

सोनाली मर्डर केस में एक समय ऐसा भी आया जब राज्यों की पुलिस ही आमने-सामने आ गई. हैदराबाद पुलिस के कमिश्नर ने गोवा पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया था. इस मामले में गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा के डीजीपी पहले ही इस संबंध में लिखित में जवाब दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने इस मामले को लेकर गोवा पुलिस से कोई मदद नहीं मांगी थी.

PA सुधीर ने कबूला था गुनाह

सोनाली फोगाट मर्डर केस में एक और अहम बात निकलकर सामने आई थी. सूत्रों से पता चला था कि सुधीर सांगवान ने पुलिस पूछताछ के दौरान गुरुग्राम से गोवा लाने की साजिश कबूल की थी. सूत्रों से यह भी पता चला था कि गोवा में शूटिंग की कोई योजना नहीं थी और हत्या की साजिश बहुत पहले ही रची गई थी.

PA ने अपने नाम तैयार करवा लिए थे फार्म हाउस के कागजात

गोवा पुलिस की जांच में एक और अहम बात सामने आई थी. गोवा पुलिस की जांच से ये पता चला कि सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान ने पहले ही सोनाली के फार्म हाउस के कागजात अपने नाम पर तैयार करवा लिए थे. सुधीर सोनाली के फार्म हाउस (Sonali Phogat Farm House) को 20 साल के लिए लीज़ पर लेना चाहता था. उसने 60 हज़ार रुपये सालाना किराया देने का एग्रीमेंट तैयार करवाया था. 

क्या प्रॉपर्टी के लिए हुआ मर्डर?

सोनाली के परिवार वालों के मुताबिक, गोवा पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में हत्या के पीछे की वजह वित्तीय फायदा बताया गया. सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने सोनाली की संपत्तियों को लेकर अहम खुलासे किए. उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया कि सुधीर सांगवान ने इन्ही 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को हथियाने के लिए ही सोनाली फोगाट की हत्या की है. 

सोनाली के पास कितनी प्रॉपर्टी?

सोनाली के पति संजय की मौत के बाद उनके हिस्से में करीब 13 एकड़ जमीन आई थी. उनके पास एक 6 एकड़ में बना हुआ फार्म हाउस और रिजॉर्ट है. सिरसा रोड और राजगढ़ रोड बाईपास के बीच में गांव ढंढूर में उनकी जमीन है जिसकी कीमत 7 से 8 करोड़ रुपये प्रति एकड़ बताई जा रही है. इस तरह से अकेले उनकी जमीन की कीमत 96 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. 

ये भी पढ़ें-

सोनाली फोगाट हत्या मामले की जांच के लिए गोवा के रिसॉर्ट पहुंची CBI टीम, स्टाफ के बयान किए दर्ज, हुई वीडियोग्राफी

इंदिरा गांधी के 'प्रोजेक्ट टाइगर' से लेकर 'चीता एक्शन प्लान' तक... कुछ ऐसा रहा जानवरों के संरक्षण का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
'वंदे मातरम' का अपमान किया तो होगी कानूनी कार्रवाई? नए बिल पर मौलाना सैफ अब्बास बोले- 'जबरदस्ती संविधान के खिलाफ'
'वंदे मातरम' का अपमान किया तो होगी कानूनी कार्रवाई? नए बिल पर मौलाना सैफ अब्बास बोले- 'जबरदस्ती संविधान के खिलाफ'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget