एक्सप्लोरर

नक्सलियों के सहारे विरोधियों को जेटली की सलाह-बाघ की सवारी नहीं करो, आप पहला शिकार हो सकते हैं

यह एक खतरनाक प्रवृति है और सभी राजनीतिक दलों को इसे समझना चाहिए. उन्होंने कहा कि नक्सली हिंसा के माध्यम से केवल सरकार ही नहीं बल्कि संवैधानिक प्रणाली को उखाड़ फेंकने में विश्वास करते है.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने चरमपंथ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर के इलाकों में नक्सली गतिविधियों के विस्तार को ‘‘खतरनाक प्रवृति’’ बताया और केंद्र में सत्तारूढ़ राजग सरकार के खिलाफ इनका इस्तेमाल करने को लेकर ‘‘कुछ राजनीतिक दलों की आलोचना की.

जेटली ने अपने ब्लाग में कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से कुछ राजनीतिक दल राजग विरोध के मद्देनजर को एक हथियार के रूप में देखते हैं. आतंकवाद और चरमपंथ के इतिहास से जुड़ा एक बुनियादी तथ्य हमें बताता है कि कभी भी बाघ की सवारी नहीं करो, आप पहला शिकार हो सकते हैं.’’

नक्सली गतिविधियों को समझने की जरूरत: जेटली

जेटली ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में चरमपंथ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर के इलाकों में नक्सली गतिविधियों का विस्तार देखा गया है. यह एक खतरनाक प्रवृति है और सभी राजनीतिक दलों को इसे समझना चाहिए. उन्होंने कहा कि नक्सली हिंसा के माध्यम से केवल सरकार ही नहीं बल्कि संवैधानिक प्रणाली को उखाड़ फेंकने में विश्वास करते है. उन्होंने कहा कि माओवादियों मान्यता में कोई बुनियादी अधिकार नहीं है, कानून का कोई शासन नहीं है, कोई संसद नहीं है और अभिव्यक्ति की कोई स्वतंत्रता नहीं है.

जेटली ने कहा कि लेकिन उनसे सहानुभूति रखने वाले अपना राजनीति आधार बढ़ाने के लिये लोकतांत्रिक कारकों का पूरा उपयोग करते हैं.

पीएम मोदी को निशाना बनाने की योजना

आपको बता दें कि जेटली की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब नक्सलियों के साथ कथित ‘‘संबंधों’’ के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के घर से मिले एक पत्र में कहा गया है कि नक्सली ‘‘राजीव गांधी हत्याकांड जैसी घटना’’ (को अंजाम देने) पर विचार कर रहे हैं. इसमें सुझाव दिया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ‘‘रोड शो’’ के दौरान निशाना बनाया जाए.

पुलिस के अनुसार यह पत्र ‘आर’ नामक व्यक्ति ने किसी कॉमरेड प्रकाश को पत्र भेजा है. इसमें एम-4 रायफल खरीदने के लिए आठ करोड़ रुपये तथा ही घटना को अंजाम देने के लिए चार लाख राउंड गोला-बारूद की जरूरत पड़ने की बात की गयी है.

नक्सली चार तरह के होते हैं: जेटली

बहरहाल, जेटली ने अपने ब्लाग में लिखा कि विपक्ष में रहते हुए राज्यसभा में उन्होंने विश्लेषण किया कि भारत में नक्सली चार तरह के हैं. पहले वे जो विचारधारा से जुड़े हैं . दूसरे जो हथिरयाबंद है और अभियान चलाते हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीसरे श्रेणी में मासूम आदिवासी और अन्य लोग आते हैं जो अन्याय का सामना कर रहे होते हैं और जिन्हें यह कहकर भ्रमित किया जाता है कि नकस्ली उन्हें राहत देंगे. ‘‘ हमें इस वर्ग पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है.’’

उन्होंने कहा कि चौथी श्रेणी उनकी है जिन्हें वे ‘‘आधा नक्सली’’ कहते हैं. जाने या अनजाने वे भूमिगत लोगों के बाहरी चेहरे हैं. ये लोग लोकतांत्रिक प्रणाली का हिस्सा होते हैं, लोकतंत्र की भाषा बोलते हैं लेकिन नक्सलियों को समर्थन प्रदान करते हैं. ऐसे लोग देश के कई हिस्सों में मानवाधिकार आंदोलन पर काबिज हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget